फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tik tok star kills NTPC DGM wife for not giving credit

नोएडा: पांच हजार रुपये नहीं देने पर टिक टॉक स्टार ने की महिला की हत्या, सीसीटीवी की मदद से हुई पहचान

Fri, 06 Mar 2020 08:49 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 06 Mar 2020 08:49 PM IST
सार

  • महिला के मुंह पर मुक्के से किए कई वार, अधिक खून निकलने से हुई मौत
  • महिला के पांच हजार रुपये उधार न देने को लेकर हुआ था दोनों में विवाद
  • सोशल मीडिया से हुई पहचान, ढाई साल से आरोपी का था आना जाना

विज्ञापन
tik tok star kills NTPC DGM wife for not giving credit
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

अरिहंत आर्डन सोसायटी में बृहस्पतिवार को एनटीपीसी अयोध्या में डीजीएम की पत्नी नीरजा चौहान की हत्या उसके टिक टॉक स्टार दोस्त राघवेंद्र ने की थी। आरोपी ने महिला से पांच हजार रुपये उधार मांगे, न देने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर मुक्के से कई वार किए और लहूलुहान हालत में छोड़कर फ्लैट का बाहर से ताला लगा महिला का मोबाइल और चाबी का गुच्छा लेकर भाग गया। अधिक खून बहने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


सीसीटीवी आदि की मदद से पहचान कर पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र को गिरफ्तार कर महिला का मोबाइल और चाबी का गुच्छा बरामद कर लिया है। नीरजा भी टिकटॉक और लाइकी पर वीडियो बनाती थी और दोनों एक दूसरे की वीडियजो शेयर करते थे। राघव ने साइलेंट किलर के नाम से आईडी बना रखी थी और उसके 20 हजार और नीरजा ने स्मार्ट अनामिका के नाम से आईडी बनाई थी और उसके 80 हजार फालोअर हैं। 
विज्ञापन


डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली थी कि ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसायटी के फ्लैट में एक महिला का लहूलुहान शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि शव 49 वर्षीय नीरजा चौहान का है। नीरजा का बेटा गुरुग्राम स्थित कंपनी में काम करता है और पति अयोध्या में डीजीएम पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को बेटे ने दोपहर दो बजे कॉल की तो नीरजा ने रिसीव नहीं की। शाम को बेटा घर लौटा तो फ्लैट पर बाहर का ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो रिकार्डिंग कराकर पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा गया तो नीरजा का लहूलुहान शव बरामद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दिल्ली के पीरागढ़ी निवासी राघव कुमार कों फ्लैट में आते-जाते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह टिकटॉक स्टार है। वह कई वीडियो बना चुका है। नीरजा और वह दोनों टिकटॉक और लाइकी एप पर वीडियो अपलोड करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए ही ढाई साल पहले दोनों की जान पहचान हुई थी। इसके बाद से ही राघव का नीरजा के फ्लैट पर आना जाना था। 

नीरजा ने जड़े थप्पड़, तब राघव ने किए मुक्के से वार  

डीसीपी ने बताया कि नीरजा ने राघव के बारे में सुरक्षाकर्मियों से कहा था कि वह उसका रिश्तेदार है, उसे रोका न जाए। वह उसे गेट पर भी लेने आती थी। बृहस्पतिवार को भी राघव नीरजा के घर आया था। इस दौरान राघव ने पांच हजार रुपये उधार देने को कहा। इससे पहले भी आरोपी नीरजा से रुपये ले चुका था। नीरजा ने राघव से कहा कि वह कोई काम नहीं करती जबकि वह नौकरी भी करता है। ऐसे में वह रुपये कहां से लाकर दे।

इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और नीरजा ने एक के बाद एक दो थप्पड़ राघव को जड़ दिये। आरोपी ने महिला का गला भी दबाया। इससे राघव आक्रोशित हो गया और उसने एक के बाद एक मुक्के से कई वार नीरजा के चेहरे पर किए। पीड़िता को समय पर उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी लेकिन कई घंटे तक खून बहने से नीरजा की मौत हो गई।  


12 फरवरी को शादी की सालगिरह पर गई थी अयोध्या

पुलिस के मुताबिक, नीरजा 12 फरवरी को शादी की सालगिरह पर पति के पास अयोध्या गई थी। यह भी पता चला है कि राघव से संबंध के बारे में परिवार को अधिक जानकारी नहीं थी लेकिन परिजन को यह पता था कि वह किसी से फोन पर बात करती थशी। इसको लेकर परिजन से उसका मनमुटाव हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed