फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar prisoners being brought by the police give party to police

तिहाड़ लाए जा रहे कैदी ने पुलिसवालों को दी पार्टी

Wed, 26 Aug 2015 03:25 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
Tihar prisoners being brought by the police give party to police

गैंगवार में शामिल दो गैंग के सदस्यों को एक साथ जेल वैन में तिहाड़ जेल ले जाने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि घटना में जेलकर्मी भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने का कहना है कि दोनों गैंग के सदस्यों को एक वैन में ले जाने की गलती दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन की है। जेल के भीतर जब दोनों गैंग के सदस्य आपस में लड़ाई नहीं करते हैं तो तिहाड़ कर्मियों को उनके बीच रंजिश के बारे में जानकारी कैसे होगी।

विज्ञापन


यह दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है कि जब उन्हें जेल में लाएं तो इस बात की जानकारी दें। पुलिस की तीसरी बटालियन के पुलिस उपायुक्त एसके तिवारी ने बताया कि जेल से कैदियों को भेजे जाने के दौरान तिहाड़ कर्मियों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में पारस ने पुलिसकर्मियों को पार्टी दी थी

Tihar prisoners being brought by the police give party to police

जिस पारस की हत्या हुई है, वह 26 दिसंबर 2013 को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चार पुलिसकर्मियों को नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गया था। इस दौरान वह पुलिसकर्मी की एमपी5 गन भी लेकर भागा था।

एक पुलिसकर्मी पार्किंग में बेहोश मिला था, वहीं दो प्लेटफॉर्म संख्या एक पर अचेतावस्था में मिले थे। जबकि चौथा पुलिसकर्मी नशे की हालत में घूमता हुआ पाया गया था।

पारस ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया था जब दिल्ली पुलिस के जवान उसे भटिंडा कोर्ट में पेशी करवाकर ट्रेन से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर आ रहे थे। रास्ते में पारस ने पुलिसकर्मियों को पार्टी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed