फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar prisoner himself write om on his back by bleaching powder probe reveals truth

तिहाड़ में कैदी की पीठ पर ओम लिखने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, खुद रची थी साजिश

Thu, 06 Jun 2019 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Jun 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Tihar prisoner himself write om on his back by bleaching powder probe reveals truth
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

तिहाड़ जेल में बंद कैदी की पीठ पर अधिकारी की तरफ से ओम गोदने के मामले की सच्चाई सामने आ चुकी है। इस मामले की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता ने खुद ही अपने शरीर पर ब्लीचिंग पाउडर और चूना पाउडर से ओम लिखवाया, लेकिन अधिकारियों पर आरोप थोप दिया। यह रिपोर्ट अदालत को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


तिहाड़ जेल नंबर-चार के हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद कैदी नबीर ने कड़कड़डूमा अदालत में पेशी के दौरान तिहाड़ प्रशासन के एक अधिकारी पर उसकी पीठ पर ओम गोदने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


अदालत में कैदी ने 12 अप्रैल को अपनी शर्ट खोलकर दिखाते हुए जेल में भूखा रखे जाने और ओम गोदने के आरोप जेल अधीक्षक पर लगाए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने पूरे मामले की जांच करवाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल के डीआईजी की देखरेख में जांच के लिए एक टीम गठित की गई। साथ ही कैदी ने यह भी आरोप लगाए थे कि यह घटना जेल अधीक्षक के कमरे में हुई थी।

जांच में घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो फुटेज में किसी भी तरह की हाथापाई का खुलासा नहीं हो सका। हैरत की बात यह है कि अधिकारी के कमरे से बाहर निकलने के बाद कैदी बैडमिंटन खेलता हुआ विडियो में दिखा। अधिकारियों के मुताबिक उसकी पीठ में दर्द होने के बावजूद कैसे बैडमिंटन खेल रहा था, इस पर भी कई सवाल उठे।

कैदी ने किया था ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल
तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आरोपी कैदी ने अपने साथी के सहयोग से पीठ पर ओम बनवाया था। आरोपी कैदी नबीर पर मकोका के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जेल में बंद है।

ओम लिखवाने के लिए आरोपी ने चूना पत्थर और चूना पाउडर और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल किया, जिसका जांच में खुलासा हुआ। जांच के दौरान जेल में बंद अन्य कैदियों से भी इस मामले में पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए थे। इस मामले की जांच रिपोर्ट अदालत को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed