फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar and police face to face in the footage leak of Tillu murder

Delhi: टिल्लू हत्या की फुटेज लीक मामले में तिहाड़ और पुलिस आमने-सामने, DG ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

Fri, 12 May 2023 10:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 May 2023 10:25 PM IST
सार

तिहाड़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल प्रशासन ने फुटेज सबसे पहले पश्चिमी जिले की हरी नगर थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद फुटेज स्पेशल सेल व अपराध शाखा के पास गई। इस बीच फुटेज लीक हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

विज्ञापन
Tihar and police face to face in the footage leak of Tillu murder
गैंगस्टर टिल्लू की हत्या का CCTV - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले में तिहाड़ प्रशासन और  पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद तिहाड़ प्रशासन सख्त हो गया है। आरोप है कि फुटेज पुलिस को देने के बाद लीक हुई है। तिहाड़ प्रशासन से फुटेज लीक नहीं हुई है। तिहाड़ प्रशासन के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर फुटेज को लीक करने वाले पुलिस अफसरों पर एफआईआर दर्ज करने को कहा है। पुलिस आयुक्त कार्यालय इस मामले में विचार कर रहा है।

विज्ञापन


तिहाड़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जेल प्रशासन ने फुटेज सबसे पहले पश्चिमी जिले की हरी नगर थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद फुटेज स्पेशल सेल व अपराध शाखा के पास गई। इस बीच फुटेज लीक हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस मामले में तिहाड़ प्रशासन अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन

 

वहीं, स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिल्लू की हत्या में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा अताउल रहमान व विनोद उर्फ चव्वनी की भूमिका भी सामने आई है। टिल्लू की हत्या के लिए अताउल प्रमुख साजिशकर्ता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अताउल की टिल्लू से कोई रंजिश नहीं थी। गोगी गिरोह ने उसे मोटी रकम देने का लालच दिया था। इस पर अताउल हत्या की साजिश में शामिल हो गया। अताउल उस समय चर्चा में आया था जब उसने तिहाड़ में ही बंद गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी थी। अताउल को पता था कि तिहाड़ में हत्या कैसे की जाती है। गैंगस्टर रोहित चौधरी ने प्रिंस की हत्या के लिए अताउल को एक करोड़ रुपये देने की बात की थी। स्पेशल सेल ने अताउल व विनोद को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed