{"_id":"2e9eaafb26adf8deb0ce8b5989477b7c","slug":"tight-security-arrangements-have-also-remain-under-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अंडर पास पर भी रहेंगे पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर पास पर भी रहेंगे पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Fri, 23 Jan 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर टीएचए की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी अंडरपास पर पुलिस कर्मी तैनात करने का निर्णय लिया है। 25 जनवरी की रात और 26 जनवरी को अंडरपास पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। इसके साथ लैपर्ड और पीसीआर की गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
सीओ अतुल यादव ने बताया कि सीआईएसएफ अंडरपास, शिप्रा अंडरपास, खोड़ा पुश्ता, काला पत्थर, कौशांबी के निकट, अभय खंड के पास और प्रमुख कट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। आठ घंटे की शिफ्ट में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही 25 जनवरी की रात से 26 जनवरी रात तक सभी लैपर्ड और पीसीआर गश्त बढ़ा दी जाएंगी। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि सभी सूचनाओं को कंट्रोल रूम को दें। हेलमेट लगाए संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही पुलिस पीसीआर भी मॉनीटरिंग करेंगी।
विज्ञापन
बॉर्डर सुरक्षा कड़ी
गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने बॉर्डरों की सुरक्षा पुख्ता कर दी है। शुक्रवार को सीओ ने बॉर्डरों के सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी किए। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली यूपी सीमा पर बंकर बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है।
शाम को वाहनों की सघन चेकिंग की गई। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले बॉर्डरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 25 जनवरी को दिल्ली बॉर्डर सील हो जाएंगे। ऐसे में असामाजिक तत्व बॉर्डर से सटे इलाकों में आ सकते हैं। इसे देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा सतर्क कर दी गई है।
एनडीआरएफ ने ली पोजीशन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगमन से पहले त्वरित आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दो टीमों को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को राजपथ पर फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान एनडीआरएफ टीमें तैनात रहीं।
हैजमेट की खासियत
देश में हैजमेट सिर्फ एनडीआरएफ के पास है। यह एक विशेष वाहन है, जिसमें सेंसर लगे हैं। यह केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर पदार्थों का पता लगा सकता है। वाहन में एनबीसी सूट होते हैं, जिसे पहनने से सीबीआरएन हमले का असर नहीं होता। हैजमेट में 10 लोग हर तरह के हमले से सुरक्षित रह सकते हैं।
रोडवेज हुआ चौकन्ना
गणतंत्र दिवस पर रोडवेज की ओर से चौकसी बढ़ा दी गई है। 24 जनवरी से ही बसों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग के बाद ही बसों को डिपो में प्रवेश की अनुमति दी गई जाएगी। इसके साथ ही चार टीमें बनाई गई हैं, जो निरीक्षण करेंगी।