{"_id":"57cdb8104f1c1b7f2f31773c","slug":"ticketless-travel-was-expensive-345-passengers-caught-in-the-raid-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट यात्रा करना पडा महंगा, मजिस्ट्रेट छापे में पकड़े गए 345 यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट यात्रा करना पडा महंगा, मजिस्ट्रेट छापे में पकड़े गए 345 यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 06 Sep 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट चलने वालों की धरपकड़ के लिए सोमवार सुबह मजिस्ट्रेट ने छापा मारा। इस दौरान 345 लोगों को बिना टिक पकड़कर उनसे दो लाख 61 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे जब रेल रेवाड़ी से दिल्ली जा रही थी उसी दौरान चेकिंग की गई। इस सघन चेकिंग के दौरान 345 यात्री ऐसे पकड़े गये जिनके पास टिकट नहीं था।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट नितिन राज के नेतृत्व में पी.एन. मीणा वाणिज्य निरीक्षक और सुंदर सिंह तंवर चेकिंग इंचार्ज के साथ मिलकर बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री को पकड़ा। सभी यात्रियों की गुड़गांव रेलवे स्टेशन अधीक्षक जगदीश प्रसाद के यहां मजिस्ट्रेट के सामने पेशी की गई। जिनमें 138 लोगों का चलान कर उसी समय छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ का नेतृत्व कर रहे सरजीत सिंह ने बताया कि इनसे रेलवे को 99,825 रूपये की आय हुई है। बाकी बचे 176 की मजिस्ट्रेट के सामने पेशी की गई जिसमें 14 लोगों को छोड़कर बाकी सभी ने जुर्माने की राशी भर दी।
शाम पांच बजे तक इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जुर्माने की राशी नहीं मिलने पर सभी को 15 दिनों की सजा हो सकती है। इन 162 लोगों से रेलवे को एक लाख बासठ हजार की आय हुई।
इस पूरी मुहिम में सुरक्षा बलों का विषेश योगदान रहा। आर पी एफ के स्टेशन इन्चार्ज सरजीत सिंह ने कहा कि पूरी मुहिम में आर पी एफ के 23 जवान और जी आर पी एफ के 10 जवान को लगाया गया था। जिनमें 5 महिला बल के सुरक्षा कर्मचारी थे। पकड़े गये सभी यात्री को अंबाला ले जाया गया हैं।