फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thursday the hottest day of this season in Delhi temperature reached 39 degrees

Weather News: आसमान से बरसी आग, दिल्ली में आज रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन; गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Thu, 03 Apr 2025 08:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 08:58 PM IST
सार

-दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान 39 डिग्री पहुंचा
-दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
-गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, न्यूनतम तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
thursday the hottest day of this season in Delhi temperature reached 39 degrees
दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में अप्रैल माह में ही सूरज आग बरसाने लगा है। इस कारण से गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। रविवार तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

रात का मौसम सुहावना 
दिल्ली में मार्च के अंत से ही तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। मार्च के अंत में तो अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन ठंडी हवाओं के कारण रात का मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले में बढ़ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में गर्मी रहेगी ज्यादा
बारिश नहीं होने और मौसम के शुष्क रहने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस सप्ताह के अंत तक तापमान के 40 डिग्री पार करने की संभावना है। इस कारण से चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से सामना होगा। विभाग की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि अप्रैल में गर्मी ज्यादा रहेगी। 6 व 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 8 व 9 अप्रैल को भी तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21-23 डिग्री के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 39.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 15.6 डिग्री सेल्सियस
04 अप्रैल को सूर्योस्त: शाम 6:41 मिनट
05 अप्रैल को सर्योदय: सुबह 6:07 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed