फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thursday is hottest day after 10 years in delhi

29 अगस्त को भी गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, 10 साल बाद अगस्त में दूसरा सबसे गर्म दिन

Thu, 29 Aug 2019 10:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
thursday is hottest day after 10 years in delhi
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बारिश नहीं होने के कारण तापमान बीते दो दिनों से रिकॉर्ड बना रहा है। सूरज के तल्ख तेवरों से बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री रहा। बीते चार सालों में अगस्त माह का यह सबसे गर्म दिन रहा। जबकि 2009 के बाद इस माह में यह दूसरा सबसे गर्म दिन है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में सबसे अधिक तापमान 27 अगस्त को 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके अलावा बीते 10 साल में 38 डिग्री से अधिक तापमान 2011 (38.2 डिग्री) में ही दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार धीमी है और मौसम शुष्क है, इस वजह से बारिश नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


तापमान में बढ़ोत्तरी का भी यही कारण है। विभाग ने शुक्रवार से मौसम में राहत के संकेत दिए हैं। दो से तीन दिन हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दस साल में अगस्त माह में सर्वाधिक तापमान 
2018        36.8 डिग्री
2017        37.8 डिग्री
2016        37.0 डिग्री
2015        37.0 डिग्री
2014        39.4 डिग्री
2013        36.7 डिग्री
2012        36.9 डिग्री
2011        38.2 डिग्री
2010        37.6 डिग्री
2009        37.6 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed