फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thugs arrested doctor digitally and defrauded him of Rs 4.43 crore in Gurugram

'खाते में घोटाले के रुपये हैं': ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर डॉक्टर को किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 4.43 करोड़ रुपये

Sun, 12 May 2024 06:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 May 2024 06:34 PM IST
सार

गुरुग्राम में साइबर ठगों ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 4.43 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर धमकी दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
thugs arrested doctor digitally and defrauded him of Rs 4.43 crore in Gurugram
Cyber Crime - फोटो : istock

विस्तार

साइबर ठगों ने सीबीआई जांच के नाम पर एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 4.43 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर धमकी दी थी कि उनके खाते में जेट एयरवेज के नरेश गोयल द्वारा किए गए घोटाले से दो करोड़ रुपये मिले हैं। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस वेस्ट ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम सेक्टर चार निवासी डॉ. राकेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल को उनके पास मुंबई पुलिस स्टेशन से व्हाट्सएप कॉल आई थी। उन्हें दूरसंचार विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर यह कहते हुए ब्लॉक करने को कहा कि उनके आधार कार्ड पर एक और मोबाइल पंजीकृत किया गया है। आम लोगों को अनचाहे संदेश भेजा जा रहा है और 17 शिकायतें मिली हैं। 
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आधार कार्ड पर केनरा बैंक में खोला गया है, जहां रुपये का कमीशन ट्रांसफर हुआ है। नरेश गोयल द्वारा किए गए जेट एयरवेज घोटाले के संबंध में 2 करोड़ रुपये मिले हैं। आरोपी ने परिवार की पूरी जानकारी, करियर संबंधी जानकारी, बैंक खाते का विवरण लेने के बाद कहा कि जांच सीबीआई अधिकारी नवजोत सिम्मी द्वारा की जाएगी, क्योंकि इस अपराध के लिए गिरफ्तारी वारंट है। इसलिए जांच व्हाट्सएप (डिजिटल अरेस्ट कर) पर की जाएगी, क्योंकि एक वरिष्ठ नागरिक हैं और मुंबई पुलिस स्टेशन नहीं आ सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि यह बात किसी को न बताएं, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। साइबर ठग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर आपराधिक मामला सूचीबद्ध और खुद भी देख सकते हैं। सीबीआई अधिकारी नवजोत सिम्मी ने 9 अप्रैल को जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि अवैध लेनदेन का पता लगाने के लिए बचत खाते और म्यूचुअल फंड जांच के दायरे में रखा जाएगा। 9 से 25 अप्रैल कई लेन-देन में 4.43 करोड़ रुपये थी। 28 अप्रैल को पूरी बात बेटे को बताई। उसने बताया कि पहले भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं, इसलिए धोखाधड़ी हो सकती है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और रविवार को केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed