फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thug arrest who make Fake profile on marriage site

मैरिज साइट पर बनाया फर्जी प्रोफाइल, फिर युवती को बड़ा कारोबारी बताकर ठगे 50 हजार रुपये 

Wed, 20 Feb 2019 07:48 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 20 Feb 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
Thug arrest who make Fake profile on marriage site
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
मैट्रीमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत एक युवती से ठगी करने वाले आरोपी को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने पटपड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के देहरादून निवासी आशीष कुकरेती (27) के रूप में हुई है। इसके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।  
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती ने मोहन गार्डन थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि मैट्रीमोनियल साइट के जरिए उसकी अशोक वर्मा नाम के व्यक्ति से बात हुई। जिसने बताया कि वह कारोबारी है और उसकी वार्षिक आमदनी एक करोड़ रुपये है। विश्वास जीतने के बाद एक दिन उसने कुछ समस्या बताकर 50 हजार रुपये खाते में डालने को कहा। पीड़िता ने रुपये डाल दिए। बाद में उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है।  
विज्ञापन


एसीपी सुंदर सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मैट्रीमोनियल साइट के जरिए उसके आईपी एड्रेस का पता लगाया। इसके अलावा बैंक अकाउंट की जांच की। साथ ही पुलिस ने उन एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिस पर आरोपी ने अपने खाते से रुपये निकाले थे। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान देहरादून निवासी आशीष कुकरेती के रूप में की। पुलिस ने देहरादून जाकर उसके घर पर दबिश दी। जहां पता चला कि वह जयपुर और दिल्ली में अपने मैट्रीमोनियल साइट के दोस्तों से मिलने गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को पटपड़गंज से गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीर कारोबारी का प्रोफाइल लगा कर रहा था ठगी
आशीष ने बताया कि उसने एक अमीर कारोबारी के प्रोफाइल को अपना प्रोफाइल बनाकर मैट्रीमोनियल साइट पर लगाया था। उसने फेसबुक से कारोबारी का फोटो लेकर उसमें लगाया था। ताकि किसी को भी शक न हो। उसने कंपनी का होमपेज और अपना नंबर गूगल पर अपलोड कर दिया था। युवतियों से बातचीत करने के दौरान वह गूगल पर उसे सर्च करने के लिए कहता था।

वह युवतियों से मोबाइल और सोशल मीडिया पोर्टल पर बात करता था। उसका मकसद युवतियों को अपनी बातों में फंसाकर ठगी करने का था। खुद को अमीर दिखाने के लिए वह लड़कियों के व्हाट्स ऐप पर कोठी और कारों का फोटो डालता था। इस बीच कुछ पीड़िताें ने कारोबारी से भी संपर्क कर लिया। कारोबारी को जब इस बात की जानकारी हुई कि कोई उसके फोटो और प्रोफाइल का इस्तेमाल ठगी की वारदात करने में कर रहा है तो उसने भी इस बाबत पुलिस को शिकायत दी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed