{"_id":"5c09b1c3bdec2241d2002068","slug":"throwing-stone-on-statue-of-dr-bhimrao-ambedkar-case-filed-against-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पथराव, सात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पथराव, सात पर मामला दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, जारचा
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
नाखून और कोट का बटन टूटा देख भड़का लोगों का गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली जारचा क्षेत्र के प्यावली गांव में बाइक सवारों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसे देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और प्रतिमा की रखवाली के लिए गांव के लोगों व पुलिसकर्मियों की टीम बनाने का आश्वासन दिया। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक प्यावली गांव के तिराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बुधवार रात दो लोगों ने बाइक को प्रतिमा के सामने रोक कर पथराव किया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा के पैर का नाखून और कोट का बटन टूटा दिखा और आसपास कुछ पत्थर पड़े हुए थे।
विज्ञापन
जिससे ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को बमुश्किल शांत कराया और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए टीम गठित करने का आश्वासन दिया। इसकी 24 घंटे रखवाली की बात कही।
विज्ञापन
दादरी सीओ अवनीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में डॉ. आंबेडकर की जितनी भी प्रतिमाएं हैं, उनकी सुरक्षा के लिए कमेटी गठित की जाएगी। हर कमेटी में एक पुलिसकर्मी भी होगा। प्रतिमा पर पथराव करने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।