{"_id":"b6b20447f98230177ec302e4a18ff3dd","slug":"throw-garbage-and-fire-on-mla-house-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ विधायक के घर के पास कूड़ा फेंक लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ विधायक के घर के पास कूड़ा फेंक लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्वी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। वह निगम मुख्यालय का घेराव करने के अलावा कई जगह अपनी मांगों के संबंध में प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कई जगह सड़कों और चौराहों पर कूड़ा डाला। गीता कॉलोनी में तो कर्मचारियों ने ‘आप’ विधायक एसके बग्गा के घर के पास कूड़ा डालकर उसमें आग लगा दी। आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने मयूर विहार के अलावा अन्य इलाकों में भी सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। झील चौक पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इनके बीच पहुंचीं निगम में विपक्ष की नेता वरयाम कौर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की करनी और कथनी में फर्क है। दोपहर बाद कर्मचारी निगम मुख्यालय का घेराव करने के लिए पटपड़गंज पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार से निगम का पैसा नहीं मिलने से वेतन और एरियर नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। प्रदर्शन की वजह से निगम मुख्यालय पूरी तरह सील हो गया।
विज्ञापन
---
कूड़े की वजह से लगा जाम
कूड़े की वजह से लोग करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। मंगलवार को लोगों को सुबह ड्यूटी व अपने कारोबार पर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बदबू से भी दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
---
घरों को कूड़ा लग्जरी कारों में लेकर आए
हड़ताल की वजह से रिहायशी इलाकों में सफाई चरमरा गई। गलियों और घरों में कूड़े के ढेर लग गए। इससे निजात पाने के लिए लोगों ने स्वयं ही बोरी में कूड़ा भरकर उसे ढलावों में डालने के लिए कारों में लाए। कई लोगों ने तो लग्जरी कारों का सहारा लिया।
---
आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त
मुख्यालय का घेराव होने के बाद मेयर और अन्य नेताओं के अलावा आयुक्त ने कर्मचारियों की यूनियन के नेताओं को बात करने के लिए बुलाया। उनके बीच करीब 4 घंटे तक बैठक चली। उन्होंने कर्मचारियों की मांगे मानते हुए उसके संबंध में सदन से प्रस्ताव करने का आश्वासन दिया। इसके बाद यूनियन के नेताओं ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। यूनियन के नेता मुकेश गहलोत ने बताया कि दो माह का वेतन कर्मचारियों को तुरंत दिया जाएगा। इसके अलावा इस माह का वेतन 10 से 15 अप्रैल के बीच मिलेगा। कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल कार्ड की सुविधा मिलेगी।