फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Through a diary daughter sent her mother murderers and father to jail

मॉडल की मोहब्बत में अंधा था बाप: डायरी से बेटी ने मां के हत्यारों को पहुंचाया जेल, जज बोले- हिम्मत है बच्ची

Sat, 10 May 2025 05:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 10 May 2025 05:23 PM IST
सार

मृतक सुनीता के दोषी पति का मॉडल के साथ अवैध संबंधों था। उसने इसे छिपाने और प्यार में बाधा बन रही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
Through a diary daughter sent her mother murderers and father to jail
डायरी के जरिए बेटी ने मां के कातिलों को पहुंचाया जेल - फोटो : Freepik

विस्तार

रोहिणी कोर्ट ने एक शिक्षिका की हत्या के आरोप में पति समेत छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पति किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध में था। इसलिए, उसने अपनी मृत पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए 2018 में उसकी हत्या कराने की सुपारी दी थी। हालांकि, मृतक की बेटी ने ही अपनी मां की लिखी एक डायरी को सबूत के तौर पर पेश कर के हत्या की गुत्थी सुलझाई और सभी हत्यारों को सलाखों के पीछे भिजवा दिया है।

विज्ञापन

बेटे और बेटी को एक-एक लाख रुपये देने के निर्देश
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र राणा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित और निर्मम हत्या थी, जिसमें मृतक सुनीता के दोषी पति का मॉडल के साथ अवैध संबंधों को छिपाने और प्यार में बाधा बन रही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया। यह मामला दुर्लभ श्रेणी में नहीं आता है, इसलिए आरोपियों को मृत्युदंड नहीं दिया गया। अदालत ने पति मंजीत सहरावत, मॉडल एंजेल गुप्ता, धर्मेंद्र, दीपक, विशाल उर्फ जॉनी और शहजाद सैफी को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी करार दिया था। सैफी, विशाल और धर्मेंद्र को आर्म्स एक्ट के तहत भी दोषी माना है। अदालत ने मृतक के दोनों बच्चों बेटा व बेटी को एक-एक लाख रुपये देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अभियोजक ने की मृत्युदंड की मांग
दोषियों के वकील ने सुनवाई के दौरान तर्क दिया कि वे पहली बार अपराध में लिप्त हुए हैं। उनका आचरण ट्रायल के दौरान अच्छा रहा और वे अपने-अपने परिवारों के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। जबकि, अतिरिक्त लोक अभियोजक डॉ. राज रानी ने मृत्युदंड की मांग करते हुए कहा कि यह हत्या एक निर्दोष महिला की है। आरोप पत्र के अनुसार, मामला 29 अक्तूबर, 2018 की सुबह करीब आठ बजे का है, जब मृतक अपने घर से निकल रही थी। उस दौरान हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति मंजीत और उसकी प्रेमिका एंजेल के अलावा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

मृतक की डायरी ने खोले सारे राज
मृतक की बेटी ने पुलिस को वह डायरी सौंपी थी, जिसमें उसकी मां ने अपने पति मंजीत के मॉडल एंजेल के साथ अवैध संबंधों का जिक्र किया था। इस पूरे मामले में डायरी सबसे अहम सबूत साबित हुई। अदालत ने इस बात को स्वीकार किया कि यदि बेटी हिम्मत जुटाकर अपनी मां की डायरी को नहीं सौंपती, तो यह हत्या एक रहस्य बनकर ही रह जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed