{"_id":"66a73bd5a5384b946504ade1","slug":"three-youths-together-misdeed-disabled-girl-in-hapur-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पानी भरने गई दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी, युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म; सूचना मिलते ही मां की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पानी भरने गई दिव्यांग किशोरी से दरिंदगी, युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म; सूचना मिलते ही मां की हुई मौत
Mon, 29 Jul 2024 12:21 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:21 PM IST
सार
हापुड़ जिले में तीन युवकों ने मिलकर एक दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के साथ हुई वारदात को सुनकर कैंसर से पीड़ित मां की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर से बाहर सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। हालांकि मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि दिव्यांग किशोरी सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। वहीं, पीड़िता की मां कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थी। बेटी के साथ हुई खौफनाक वारदात को सुनकर कैंसर से पीड़ित मां की मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसकी दिव्यांग नाबालिग बेटी घर के बाहर सरकारी नल से पानी भरने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले युवक ने अपने एक साथी की मदद से बेटी को वहां से जबरन सामने अपने नए घर की छत पर ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं फोन करके अपने एक और साथी को भी बुला लिया। तीसरे युवक ने भी वहां पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर बेटी किसी तरह घर पहुंची और अपनी बुआ को घटना के बारे में बताया, जिसने फोन कर उसे सूचना दी।
विज्ञापन
कैंसर से ग्रस्त मां की हुई मौत
पीड़ित ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अगले दिन सुबह वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आया, लेकिन कैंसर से ग्रस्त होने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। पत्नी के दाह संस्कार व अन्य कर्मकांड के बाद वह थाने पहुंचा और आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी।
विज्ञापन
टीम का गठन कर कराई जा रही तलाश
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 70(1), 64(2), 5/6 के तहत सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।