{"_id":"69e19e0aa25f2625a8049142","slug":"three-youths-killed-in-bus-collision-on-delhi-meerut-expressway-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रैवलर बस की टक्कर से एक्सप्रेसवे पर खड़े तीन युवकों की मौत, थार खड़ी कर बाइक सवार से पूछ रहे थे रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रैवलर बस की टक्कर से एक्सप्रेसवे पर खड़े तीन युवकों की मौत, थार खड़ी कर बाइक सवार से पूछ रहे थे रास्ता
Fri, 17 Apr 2026 08:12 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:12 AM IST
सार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीईएम कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट पर थार खड़ी करके बाइक सवार से रास्ता पूछ रहे युवकों को सवारियों से भरी ट्रैवलर बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
ट्रैवलर बस की टक्कर से तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित एबीईएस कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के बराबर में एनएच नौ पर थार खड़ी करके बाइक सवार से बात कर रहे तीनों युवकों को सवारियों से भरी ट्रैवलर बस ने टक्कर मार दी। ट्रैवलर बस और थार के बीच कुचले गए तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान नवीन कुमार वर्मा (35) पुत्र राजदुलारे निवासी ईस्ट जवाहर नगर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद, दीपक सीडाना (30) पुत्र स्व हरबंस लाल निवासी मालिक कॉलोनी रूद्रपुर थाना रुद्रपुर उत्तराखंड और रेपिडो बाइक सवार योगेश (25) पुत्र नेक सहाय निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने ट्रैवलर बस चालक वीरेंद्र कुमार निवासी दिल्ली को हिरासत में लिया है। हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने से बताया जा रहा है। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि तीनों शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन