फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three-year old girl misdeed in Begumpur Delhi

पड़ोसी निकला हैवान: दिल्ली में तीन साल की मासूम से गंदा काम, मां ने आरोपी को भागते हुए देखा; मामला दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 04:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 04:46 PM IST
सार

रोहिणी जिला के बेगमपुर में घर के सामने चारपाई पर मासूम बच्ची सो रही थी। आरोपी वहां से उठाकर पास के सूनसान जगह पर ले गया। झाड़ियों में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
three-year old girl misdeed in Begumpur Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रोहिणी जिला के बेगमपुर इलाके में एक युवक ने हैवानियत की हदें पार करते हुए तीन साल की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया। आरोपी घर के सामने सोते समय मासूम को उठाकर अपने साथ ले गए। बाद में सूनसान जगह झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मां मासूम को ढूंढती हुई मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गया। फौरन पुलिस को खबर देने के बाद मां मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने मासूम की मां के बयान पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 25 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नौ सितंबर को बेगमपुर के जैन नगर एरिया से पुलिस को मासूम के साथ दुष्कर्म की कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मासूम की मां मिली। उसने पुलिस को बताया कि तीन साल की बेटी घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रही थी। कुछ देर बाद उसने देखा कि बच्ची गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपनी बच्ची की तलाश शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद महिला मासूम को खोजती हुई पास के सूनसान एरिया में पहुंची तो वहां उसके रोने की आवाज सुनी। इस बीच पड़ोसी युवक वहां से भागता हुआ दिखाई दिया।


सूचना देने के बाद मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में महिला का बयान लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में पुलिस की तीन टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। युवक को बेगमपुर इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। युवक महिला के पड़ोस में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed