{"_id":"5cffe2c6bdec22075a3bf562","slug":"three-tihar-prisoners-will-be-transformed-into-multi-story-building","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ की तीन जेल होंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में तब्दील, पीडब्ल्यूडी ने जारी किया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ की तीन जेल होंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में तब्दील, पीडब्ल्यूडी ने जारी किया टेंडर
Wed, 12 Jun 2019 02:50 AM IST
शाहरुख खान
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ की तीन जेल बहुत जल्द मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में तब्दील हो जाएगी। जर्जर हो चुकी इन जेलों की इमारतों को ध्वस्त कर नई टेक्नोलॉजी के जरिये बनाया जाएगा। इनमें कैदियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे।
नई जेलों का निर्माण होने से अधिक संख्या में कैदियों को रखना भी संभव हो जाएगा। तिहाड़ परिसर में निर्मित 9 में से पुरानी हो चुकी 3 जेल के भवनों को तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी किया है, जिसे जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा।
इन्हें आधुनिक रूप देने के लिए देश-विदेश की जेलों के डिजाइन का भी अध्ययन किया जा रहा है। तिहाड़ स्थित जेल नंबर-1, 2 और 3 की इमारत करीब 40 साल पुरानी हैं। इनके गिरने का भी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
साथ ही, तीनों ही एक मंजिल हैं, जिससे कम संख्या में कैदियों को रखने की सुविधा है। पुरानी हो चुकी तीनों जेल के इमारतों को तोड़कर नए सिरे से निर्माण किया जाएगा।

तीनों जेलों की इमारतें मल्टीस्टोरी होंगी, जिनमें न केवल अधिक कैदियों को रखना संभव होगा बल्कि, सुरक्षा के लिहाज से भी और अधिक पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए देश की कुछ जेलों सहित विदेश की जेलों का भी अध्ययन किया जा रहा है।
जेल प्रशासन की कोशिश है कि इन जेलों को नया रूप दिया जाए, ताकि कैदियों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाओं के अलावा क्षमता भी बढ़ सके।
कैदियों को बुनियादी सुविधाएं भी अधिक मिल पाएंगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। जेल प्रशासन का प्रयास है कि बहुत जल्द तीनों जेलों की इमारतों का निर्माण कराया जाए।
-अजय कश्यप, जेल महानिदेशक