फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three students crushed by the truck, was returning home from school

स्कूल से घर लौट रहे 3 छात्रों को ट्रक ने कुचला

Wed, 24 Feb 2016 12:38 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
Three students crushed by the truck, was returning home from school

केशवपुरम इलाके में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से घर लौट रहे तीन छात्रों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, वहीं तीसरा छात्र घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक समेत भाग रहे चालक को लोगों ने दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। केशवपुरम थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि केशवपुरम सब्जी मंडी के पास एक ट्रक ने तीन स्कूली बच्चों को कुचल दिया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक त्रिनगर निवासी सुरेंद्र को पकड़कर उसकी पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और जख्मी तीनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों सरकारी स्कूल में आठवीं के छात्र थे

Three students crushed by the truck, was returning home from school

जहां डॉक्टरों ने दो छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल छात्र की पहचान जय माता मार्केट निवासी प्रवेश (14) के रूप में हुई। मरने वाले दोनों छात्रों की पहचान लारेंस रोड रामपुरा निवासी सागर शर्मा (15) और ओल्ड बस स्टैंड त्रिनगर निवासी दिव्य ज्योति (15) के रूप में हुई।


पुलिस ने बताया कि तीनों छात्र नारंग कालोनी स्थित सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ते थे। मंगलवार शाम स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही घर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेहड़ी पटरी लगाने वालों ने पूरे सड़क को अपने कब्जे में ले लिया है। भीड़भाड़ के बीच तेजी से निकलते वाहनों की वजह से यहां सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed