{"_id":"6ab7c33d18e484508a0b17e1","slug":"three-special-committees-have-been-formed-for-the-preparations-of-ramlila-durga-puja-and-chhath-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-156646-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ की तैयारियों के लिए तीन विशेष समितियां गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ की तैयारियों के लिए तीन विशेष समितियां गठित
विज्ञापन
मंत्रियों की अध्यक्षता में बनीं समितियां, आयोजन स्थलों की समीक्षा करेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पूजा के आयोजन के लिए सरकार ने तीन विशेष समितियां गठित कर दी हैं। ये समितियां आयोजन स्थलों को अंतिम रूप देने के साथ सिंगल विंडो से एनओसी, सुरक्षा, यातायात, सफाई, बिजली, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं की निगरानी करेंगी।
रामलीला से जुड़ी समिति की अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह करेंगे। समिति में विधायक अशोक गोयल सहित कई को सदस्य बनाया गया है। समिति जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के जरिये सिंगल विंडो व्यवस्था से जरूरी एनओसी आदि की व्यवस्था देखेगी।
दुर्गा पूजा समिति की अध्यक्षता कानून एवं न्याय, श्रम, रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा करेंगे। विधायक शिखा रॉय आदि इस समिति में हैं। समिति दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम और अस्थायी तालाब आदि की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
छठ पूजा समिति की अध्यक्षता भी कपिल मिश्रा करेंगे। विधायक अभय कुमार वर्मा सहित कई समिति के सदस्य होंगे। समिति छठ घाटों और आयोजन स्थलों पर पानी आदि सुनिश्चित करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता से जुड़े प्रमुख पर्व हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा मिले तथा आयोजन स्थलों पर स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए हैं।