फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three smugglers arrested by delhi police

1.3 करोड़ की ड्रग्स सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से छह किलो ट्रामाडोल बरामद

Sun, 19 May 2019 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 May 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested by delhi police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले की खजूरी खास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6.048 किलो मादक पदार्थ ट्रामाडोल बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ड्रग्स को कहां से लाते थे और कहां व कैसे सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्व जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार, खजूरी खास थानाध्यक्ष पवन कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर रजनीकांत, एसआई नवीन व कुलदीप की टीम खजूरी खास में सरकारी स्कूल के पास पिकेट लगाकर 16 मई को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया। युवकों ने भागने की कोशिश की, परंतु पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से ट्रामाडोल ड्रग्स के 39 हजार कैप्सूल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ कल्लू और विक्की उर्फ हरमिंदर और गोला के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर लोनी, गाजियाबाद से अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। अंकित के कब्जे से 81960 कैप्सूल बरामद किए गए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों मिलकर इस गिरोह को चलाते थे। अंकित ड्रग्स को अपने संबंधों के जरिये मंगाता था। सुनील व विक्की देश में सप्लायर व अन्य लोगों को इस ड्रग्स को सप्लाई करते थे। मूलरूप से अमरोहा, यूपी निवासी अंकित (30) का परिवार लोनी, गाजियाबाद में रहता है। वह विभिन्न दवाइयों की दुकान पर काम करता था। इसलिए उसे दवाइयों की भी जानकारी है। ये कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए ड्रग्स की सप्लाई करता था। लोनी, यूपी निवासी सुनील (21) भी दवाइयों की दुकान पर काम कर चुका है। ये वर्ष 2019 में अंकित के संपर्क में आया और ड्रग्स की सप्लाई करने लगा। दिल्ली निवासी विक्की (21) भी दवाइयों की दुकान पर काम कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed