{"_id":"68aa9d0b151d4b97b80309d9","slug":"three-people-were-attacked-with-a-knife-one-died-and-two-are-in-critical-condition-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: आपसी विवाद में दो भाइयों समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला, एक की हुई मौत और दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: आपसी विवाद में दो भाइयों समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला, एक की हुई मौत और दो की हालत गंभीर
Sun, 24 Aug 2025 10:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के जेजे कॉलोनी बवाना में शनिवार देर रात आपसी विवाद में दो भाइयों समेत तीन लोगों पर कुछ हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में 29 साल के नियाज की मौत हो गई, जबकि उसके भाई निहाल और भांजे तौकीर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिवारवालों के मुताबिक, एक आरोपी निहाल से अकसर पैसे की मांग करता था और पैसा नहीं देने पर उसकी पिटाई करता था। इस बात की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से कर दी थी। इसी बात को लेकर बदमाश अपने साथियों के साथ इनपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपी तोशिफ और अरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि भागे हुए एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन