फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people killed in knife attack in Nangloi, Narela and South Delhi

दिल्ली के चाकूबाज: कहीं प्रेमी तो कहीं गवाह पर हुआ हमला... नौ नाबालिगों ने एक युवक पर किए चाकू से 35 वार

Fri, 22 Mar 2024 11:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 11:05 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली आज तीन वारदातों से दहल उठी। नांगलोई, नरेला और दक्षिणी दिल्ली में चाकू से हमलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। तिगड़ी में नाबालिगों ने चाकू से 35 वार कर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Three people killed in knife attack in Nangloi, Narela and South Delhi
दिल्ली क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नांगलोई इलाके में बृहस्पतिवार रात मामूली कहासुनी के बाद पड़ोस में रहने वाले 52 साल के व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त संजय बिड़ला के रूप में हुई। उनकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती से कहासुनी हो गई थी। युवती ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ आकर पीड़ित को चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

युवती के प्रेमी ने की पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या
बृहस्पतिवार रात 10.20 बजे पुलिस को सोनिया अस्पताल से एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त बीना एंक्लेव निवासी संजय बिड़ला के रूप में हुई। वह स्कूल में वैन चलाते थे। जांच में पता चला कि संजय की रात में पड़ोस में रहने वाली एक युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। युवती ने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दे दी। बाइक से अपने दोस्त के साथ पहुंचे उसके प्रेमी ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पड़ोस में रहने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका मृतक संजय से झगड़ा हो गया था। उसने सारी बात अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने प्रेमी विशाल को बताई। विशाल अपने दोस्त राहुल के साथ संजय के पहुंचा और चाकू मारकर संजय की हत्या कर दी। पुलिस ने युवती की निशानदेही पर बीना एंक्लेव निवासी सुरज, गुलशन पार्क निवासी मनोज, राव विहार निवासी विशाल, निहाल विहार निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भतीजे की हत्या के चश्मदीद गवाह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला
 नरेला इलाके में शुक्रवार तड़के भतीजे की हत्या के चश्मदीद गवाह चाचा पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल राजेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने भतीजे की हत्या में शामिल आरोपियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

घायल राजेश (47) सपरिवार नरेला इलाके में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे रामलीला मैदान के पास एक शख्स को चाकू मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राजेश को पुलिस पास के अस्पताल ले गई। उसके शरीर पर तीन चार जगहों पर चाकू के घाव थे। पूछताछ में राजेश ने बताया कि घटना के समय वह नरेला रामलीला मैदान के पास से पैदल ही अपने घर आ रहा था। इसी दौरान बाइक से आए तीन हमलावरों ने उसपर हमला कर दिया। 

उन्होंने बताया कि पिछले साल बदमाशों ने उसके भतीजे की हत्या कर दी थी। इस मामले का वह चश्मदीद गवाह था। उसने आरोप लगाया कि जमानत पर आने के बाद से हत्यारोपी उसे गवाही देने से मना कर रहा था। वह गवाही देने पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। उन्हीं आरोपियों ने उनपर हमला किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पर भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

नाबालिगों ने चाकू से 35 वार कर की युवक की नृशंस हत्या
दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर मात्र 14 से 17 वर्ष के नौ लड़कों ने सरेराह गली में एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

हमलावरों ने पीड़ित शादाब (20) पर चाकू से करीब 35 वार कर उसके शरीर को छलनी कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी पीडि़त को बचाने सामने नहीं आया। तिगड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से चार चाकू, पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed