Video: जब बीच सड़क पर कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, मां पहुंची बचाने पर नोचता रहा वो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में आतंक बरपा रहे कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा कि वह पागल है। वह दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा है। कुत्ते से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।
एक बच्चा कुत्ते के बचने के चक्कर में भागते हुए गिर गया। कुत्ते ने उस पर ही हमला बोल दिया। यह देखकर बच्चे की मां उसे बचाने आती है। वह कुत्ते हटाने की तमाम कोशिश करती है, पर वह नहीं हटता। इसी बीच कुछ और लोग भी बच्चे को बचाने के लिए आ जाते हैं। एक महिला तो उस पर डंडों से भी वार करती नजर रही है, लेकिन कुत्ता नहीं हटता।
फिर एक शख्स उस पर पास में रखी कुर्सी से भी वार करता है। कुत्ते ने बच्चे को काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके बाद भी कुत्ता अन्य लोगों का पीछा कर उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होता।
#WATCH Three injured after being attacked by a Pitbull Terrier in Delhi's Uttam Nagar. (28.3.18) pic.twitter.com/9Y9rBR2NIi
— ANI (@ANI) April 2, 2018