{"_id":"613f428e4ee110406417a3aa","slug":"three-people-arrested-with-heroin-worth-rs-2-crore-one-of-them-up-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रुपये की हेरोइन के तीन लोग गिरफ्तार, इनमें एक यूपी का प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ रुपये की हेरोइन के तीन लोग गिरफ्तार, इनमें एक यूपी का प्रधान
Mon, 13 Sep 2021 05:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:52 PM IST
सार
एक आरोपी को बरेली जेल से ट्रॉजिस्ट रिमांड पर लाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी खुद ही हेरोइन बनाता था।
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ हेरोइन बनाने व उसे बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक यूपी का प्रधान है। आरोपियों के कब्जे से 1.1 किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। हेरोइन बरेली, यूपी में बनाई जाती थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व अपराध शाखा डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शाखा में तैनात एसआई अरविंद को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुरी निवासी हुकम चंद उर्फ टिटू हेरोइन की खेप लेकर धन धन सतगुरू पार्क, जलेबी चौक सुल्तानपुरी में आएगा। इंस्पेक्टर राकेश दुहान की टीम ने यहां घेराबंदी कर हुकमचंद(45) को पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन केस समेत कुल पांच मामले दर्ज हैं। ह़ुकम चंद ने पूछताछ में बताया कि उसने हेरोइन की खेप सुल्तानपुरी निवासी रोहित उर्फ फिजूला से ली थी। पुलिस टीम ने सुल्तानपुरी इलाके से रोहित(32) को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे 100 ग्राम हेरोइन की गई। इसके खिलाफ एक्साइज के चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
रोहित ने बताया कि दो किलो हेरोइन शाहिद खान उर्फ छोटे प्रधान से फरीदपुर, बरेली निवासी सावेद के जरिए ली थी। दिल्ली पुलिस ने बरेली में दबिश दी तो पता लगा कि गांव पेंडेरा जिला बरेली यूपी निवासी शाहिद खान जेल में है। बरेली, यूपी पुलिस ने उसे 20 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा था। दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिस्ट रिमांड पर दिल्ली लेकर आई।
शाहिद खान उर्फ प्रधान ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन का निर्माता है और वह कच्चे/अफीम पोस्त टोपे के अर्क और रसायनों की मदद से हेरोइन तैयार करता था। इस काम में उनके रिश्तेदार और अन्य सहयोगी भी उनकी मदद करते थे। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में फिलहाल बरेली समेत यूपी के अन्य इलाकों में छापेमारी जारी है। हुकमचंद मूलरूप से बहादुरगढ़, हरियाणा का रहने वाला है।
पेंडेरा गांव का प्रधान हैं
शाहिद खान उर्फ छोटे प्रधान(58) ग्राम पेंडेरा, जिला बरेली यूपी के प्रधान के रूप में कार्यरत है। उनकी मां और पत्नी पिछले 25 साल से प्रधान थी। उसने बहुत पैसा कमाया है और मादक पदार्थों की तस्करी से कई संपत्तियां हासिल की हैं। उसने दिल्ली के साथ-साथ यूपी, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और मणिपुर में भी अपना नेटवर्क फैलाया हुआ है। वह पूरी श्रृंखला का सरगना है और वह बरेली में मादक पदार्थों की तस्करी की दुनिया का बड़ा नाम है, जो न केवल खुद बल्कि उसके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्रूड/पॉपी टॉप एक्सट्रेक्ट और केमिकल की मदद से अपने घर पर हेरोइन बना रहा था, यूपी पुलिस ने छापेमारी की और उसे 20 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया। फतेहगंज पूर्व, बरेली यूपी के तहत दर्ज किया गया था।