{"_id":"6a9ac0a423117454bc09dfe1","slug":"three-new-dengue-cases-reported-in-a-single-day-total-count-reaches-53-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-99964-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक दिन में मिले डेंगू के तीन नए मरीज, 53 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक दिन में मिले डेंगू के तीन नए मरीज, 53 पहुंची संख्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार डेंगू के तीन नए मरीजों की पुष्टि की गई है। उसके बाद जिले में कुल 53 डेंगू के मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को 126 लोगों के सैंपल की जांच की गई।
जिले में अब तक 1919 घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग के अनुसार, जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 11,21,112 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 1312 घरों में विभिन्न टीमों ने दौरा किया। इस वर्ष अब तक मलेरिया के जिले में कुल पांच मरीज सामने आ चुके हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर के आसपास के जगहों पर पानी जमा न होने दें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाई न खाएं।