फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: Three murders in every two days in Delhi

सूरत-ए-हालः दिल्ली में हर दो दिन में तीन कत्ल, रंजिश और प्रेम प्रसंग बड़ी वजह

Wed, 09 Oct 2019 10:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Delhi News: Three murders in every two days in Delhi
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2019 में राजधानी में हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इस साल के महज नौ माह में 396 लोगों की हत्या कर दी गई। हर दूसरे कत्ल की वजह रंजिश रही। प्रेम प्रसंग भी बड़ी वजह है। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि हत्या के 87.62 फीसदी मामलों को सुलझा लिया गया है। 396 में से महज 49 मामले अनसुलझे हैं। इनमें कई प्रमुख हत्याकांड शामिल हैं। हत्या के मामलों में अब तक 767 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में हत्या की वारदात बढ़ी हैं। पिछले साल एक जनवरी से 15 सितंबर के बीच 338 लोगों की हत्याएं हुई थीं। इस साल एक जनवरी से 30 सितंबर तक 396 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 50 फीसदी हत्याओं के पीछे आपसी रंजिश कारण रहा है। पिछले साल 38 फीसदी हत्याएं रंजिश में की गई थीं। इस वर्ष हत्या के कारणों में प्रेम प्रसंग और अचानक गुस्सा भी बड़ा कारण रहा है। पिछले नौ माह के आंकड़ों पर गौर करें तो हर माह 44 लोगों की हत्या की गई। 

यानी हर दो दिन में तीन लोगों को किसी न किसी वजह से मार दिया गया। हत्या की कोशिश के मामले भी कम नही हैं। इस साल 15 सितंबर तक 342 लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ज्यादातर मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है।

ये रहे आंकड़े
वर्ष    हत्या
2018    513
2017    487
2016    528
2015    570
(एक जनवरी से 31 दिसंबर तक)

इस वर्ष के नौ माह
वर्ष    हत्या
2019    396
2018    338
(2019 1 जनवरी से 30 सितंबर। 2018 में 15 सितंबर तक)

हत्या की कोशिश
वर्ष    हत्या
2019    342
2018    385
2017    645
2016    646
2015    770
(2018 और 2019 में 1 जनवरी से 15 सितंबर तक। बाकी सभी 31 दिसंबर तक)

कुछ बड़े अनसुलझे केस

एक नजर में
. 2019 में 30 सितंबर तक 396 लोगों की हत्या।
. 347 मामले सुलझाने का दिल्ली पुलिस ने किया दावा
. 767 लोगों को हत्या के मामले में किया गया गिरफ्तार।
. 44 लोगों की हत्याएं हर माह हो रहीं राजधानी में।
. 49 मामले अब भी अनसुलझे, छानबीन जारी।
. 87.62 फीसदी मामले दिल्ली पुलिस ने सुलझाए।

कुछ प्रमुख अनसुलझे मामले
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 16 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर स्कूटी सवार इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी राजुल सिंघल (42) की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में 21 सितंबर को पति को डायलिसिस के लिए ले जा रही 59 साल की उषा रानी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। एक नामी इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर उषा उस समय अपनी कार में थीं। सीसीटीवी फुटेज मिली, पर मामला अनसुलझा।
- 25 अगस्त 2017 को सेंट स्टीफन अस्पताल में डॉ. शाश्वत पांडे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप अस्पताल के ही डॉक्टर सुयश गुप्ता लगा, जो फरार है। जुलाई 2018 में शाश्वत की मां की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केस सीबीआई को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed