फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three miscreants riding bike opened fire at two different places in Delhi

Firing In Delhi: तीन बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, नंदू गिरोह का नाम आ रहा सामने

Wed, 06 Nov 2024 08:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 06 Nov 2024 08:36 PM IST
सार

पश्चिम विहार वेस्ट स्थित राज मंदिर हाईपर मार्केट के बाहर और द्वारका के छावला में वर्कशॉप के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिेंग की। वारदात में नंदू गिरोह से जुड़े बदमाशों के शामिल होने के बात कही जा रही है।
 

विज्ञापन
Three miscreants riding bike opened fire at two different places in Delhi
firing - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के घर कार्यालयों पर फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालत यह है कि एक ही दिन में बदमाश दो-दो घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों भी एक ही दिन में दो जगहों पर फायरिंग के मामले सामने आए थे। अब बुधवार को पश्चिम विहार वेस्ट स्थित राज मंदिर हाईपर मार्केट के बाहर और द्वारका के छावला में वर्कशॉप के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिेंग की है। दोनों मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रंगदारी के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात में नंदू गिरोह से जुड़े बदमाशों के शामिल होने के बात कही जा रही है।

विज्ञापन

पहली घटना पश्चिम विहार वेस्ट में हुई
बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहली वारदात को पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में राज मंदिर हाईपर मार्केट के बाहर अंजाम दिया। दोपहर 2: 35 बजे मीरा बाग स्थित राज मंदिर हाईपर मार्केट के बाहर फायरिंग होने की पीसीआर कॉल मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्य गेट के शीशे टूटे हुए थे। आसपास कई कारतूस के खोल पड़े थे। बताया गया कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने गेट के बाहर से गोली चलाई। अंदर मालिक व कर्मचारी आदि लोग मौजूद थे। 

गोलियों की आवाज सुनकर लोग जान बचाने के लिये जिस जगह पर खड़े थे, वहीं पर बैठ गए थे। फोरेंसिक और क्रॉइम टीम की मदद से सबूतों को इकठ्ठा किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के शूटरों ने रंगदारी के लिए धमकी दी थी। सूत्रों का कहना है कि कारोबारी को बदमाशों से कुछ दिन पहले पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत कारोबारी ने पश्चिम विहार वेस्ट थाना में की थी। शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में आधा दर्जन गोलियां बरसाईं...
दूसरी घटना में बाइक सवार तीन बदमाशों में से दो ने छावला स्थिति वर्कशाप में खड़ी कारों पर करीब आधा दर्जन फायरिंग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्कशाप मालिक को फोन किया था। लेकिन फोन किसी ने उठाया नहीं था। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि छावला थाना पुलिस को बुधवार शाम करीब 4.14 बजे गोलीबारी की पीसीआर कॉल मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि गोलियां नजफगढ़ के दुर्गा पार्क स्थित एक मोटर वर्कशॉप पर की गई थी। वर्कशॉप के मालिक 46 वर्षीय जोगिंदर सिंह हैं। जांच में पता चला कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वर्कशॉप पर आए और दो बाइक से उतर कर वर्कशॉप के अंदर गए। वर्कशॉप के अंदर दो कर्मचारी एक कार में मरम्मत का काम कर रहे थे। 

आरोपी बदमाशों ने वर्कशॉप के अंदर जाते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और उन्होंने वहां खड़ी कार पर करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस के अलावा जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस, क्राइम ब्रांच व अन्य कई टीमें बनाकर आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed