{"_id":"5ee02b62786a6779d80ce2ed","slug":"three-miscreants-of-thak-thak-gang-arrested-for-robbing-the-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट को लूटने वाले ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट को लूटने वाले ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
Wed, 10 Jun 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी फ्लाईओवर के पास 3 जून की सुबह निजी विमानन कंपनी स्पाइस जैट के पायलट युवराज तेवतिया के साथ हथियारों के बल पर लूटपाट ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने की थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने इस गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इनमें से एक कोविड के चलते हाल ही में 45 दिन के पेरोल पर जेल से बाहर आया था। गिरोह के बदमाश सुनसान जगह पर पीड़ित को रोकते थे और फिर हथियारों के बल पर उनके साथ लूटपाट करते थे। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो स्कूटी, कट्टा, एक कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या के अनुसार बाहरी रिंग रोड पर आईआईटी फ्लाईओवर के पास हथियारबंद पांच-छह बदमाशों ने 3 जून की सुबह कैब में फरीदाबाद से एयरपोर्ट जा रहे स्पाइस जैट के पायलट युवराज तेवतिया के साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन
बदमाशों ने पहले कैब के शीशे तोड़ दिए और फिर तेवतिया की कनपटी पर कट्टा लगाकर दस हजार रुपये, पेन कार्ड, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि लूट लिया था। बदमाशों ने पायलट को गोली मारने की धमकी दी थी और चाकू से हमला भी किया था। किशनगढ़ थानाध्यक्ष राजेश मौर्या की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। बदमाशों के रूट की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।
इस दौरान जिले की साइबर सेल में तैनात एसआई संदीप व एएटीएस में तैनात सिपाही विकास को बदमाशों के बारे में सूचना मिली। एएटीएस इंस्पेक्टर राजेश मलिक की देखरेख में एसआई महेश, संदीप व नीरज की टीम ने मदनगीर निवासी बदमाश राहुल (24) को गिरफ्तार कर लिया। राहुल से पूछताछ के बाद इसके दो साथी पी सिल्वा(22) व आशीष उर्फ आसू (24) को मदनगीर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह के ज्यादातर सदस्य चेन्नई के रहने वाले हैं और मदनगीर में रहते हैं। राहुल के खिलाफ पहले से 15 मामले और सिल्वा के खिलाफ 10 केस दर्ज हैं। पी.सिल्वा 45 दिन के पेरोल पर बाहर आया था। राहुल गिरोह का सरगना हैं।