{"_id":"624873ece819e570332a8cf5","slug":"three-miscreants-of-shibbu-gang-arrested-five-weapons-11-bullets-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शिब्बू गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल, दो तमंचे और 11 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शिब्बू गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन पिस्टल, दो तमंचे और 11 कारतूस बरामद
Sat, 02 Apr 2022 09:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Apr 2022 09:33 PM IST
सार
शिब्बू गैंग ने 16 फरवरी को लाजपत नगर इलाके में कपिल पंवार नामक युवक पर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थी। हमले के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गैंग लीडर समेत बाकी आरोपी फरार थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर शिब्बू गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ गंजा (32) शाहरुख उर्फ भूरा (28) और जितेंद्र उर्फ लंबू (28) के रूप में हुई है। गैंग ने 16 फरवरी को लाजपत नगर इलाके में कपिल पंवार नामक युवक पर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी थी। हमले के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गैंग लीडर समेत बाकी आरोपी फरार थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, दो तमंचे और 11 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि रंजिश में शिब्बू ने कपिल पंवार पर 16 फरवरी को हमला किया था। उस समय कपिल अपनी कार लेकर दिल्ली आया था। आरोपियों ने कपिल पर गोलियां बरसा दी थीं। घटना के बाद पुलिस ने सात को पकड़ लिया था, जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे थे। इस बीच 29 मार्च को सूचना मिली कि गैंग दक्षिण दिल्ली में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने आने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने खबर मिलने के बाद सब्जी मार्केट, देवली रोड पर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच मुखबिर के इशारे पर पुलिस की टीम ने स्कूटी सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। बाद में इनकी पहचान दीपक औैर शाहरुख के रूप में हुई। दोनों की तलाशी लेने पर इनके पास से एक-एक पिस्टल व कारतूस मिले। स्कूटी की डिक्की से एक तमंचा व कारतूस मिले। पुलिस ने दोनों की दो दिन की पुलिस रिमांड ली।
विज्ञापन
दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को दीपक की निशानदेही पर आरोपी जितेंद्र उर्फ लंबू को एमबी रोड, खानपुर से दबोच लिया। इसके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने कबूला कि इन लोगों ने कपिल पर गोलियां चलाई थीं। दीपक के खिलाफ सात और जितेंद्र के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। शाहरुख लाजपत नगर इलाके में ओयो होटल चलाता थ। कोविड की वजह से उसे होटल के कारोबार में नुकसान हो गया। अब वह फुल टाइम शिब्बू के साथ वारदातों को अंजाम दे रहा था।