फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three miscreants of Hashim Baba gang arrested in encounter between police and miscreants

Delhi: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 24 राउंड हुई फायरिंग; हाशिम बाबा गिरोह के तीन बदमाश पकड़े

Tue, 12 Mar 2024 06:11 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Mar 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants of Hashim Baba gang arrested in encounter between police and miscreants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पूर्वोत्तर दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुख्यात हाशिम बाबा गिरोह के तीन बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों को भी मामूली चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि बदमाश सीलमपुर में अरबाज हत्याकांड में शामिल थे। 

विज्ञापन


घायल बदमाशों की पहचान अली उर्फ फहद, आसिफ उर्फ खालिद और अलसेजान उर्फ थोथा के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी तीनों हाशिम बाबा गिरोह के सदस्य हैं और नौ मार्च को हुई गोलीबारी की घटना में वांछित थे।
विज्ञापन


नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा, 'सीलमपुर में दो दिन पहले फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें अरबाज नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। हमने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। हमारे स्पेशल स्टाफ को आरोपियों की जानकारी मिली। आज की मुठभेड़ लगभग 1.30 बजे हुई। हमने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं। तीनों की पहचान कर ली गई है। सीलमपुर घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। आज दोनों तरफ से करीब 23-24 गोलियां चलीं। तीनों पर केस दर्ज है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed