{"_id":"5cffec0fbdec220708715d60","slug":"three-miscreants-arrested-by-delhi-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीयर की बोतल नहीं देने पर मारी थी महिला को गोली, दो साथी भी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की बोतल नहीं देने पर मारी थी महिला को गोली, दो साथी भी पकड़े
Tue, 11 Jun 2019 11:29 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में बीयर की बोतल नहीं देने पर एक महिला को गोली मारकर घायल करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपियों की भलस्वा डेयरी निवासी विकास मिश्रा (24), पंकज (23) और मिंटू (22) के रूप में हुई है।
7 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशों ने जहांगीरपुरी इलाके में एक महिला को गोली मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग महिला को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के हाथ में गोली लगी है। महिला ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 9 बजे भलस्वा गांव निवासी विकास मिश्रा उसके पास आया था और 4 बोतल बीयर देने के लिए कहा।

उसने बीयर देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर विकास ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गया। जांच में पता चला कि विकास पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।
सोमवार को पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी विकास को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
सोमवार को पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी विकास को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।