फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three members of the Envelope Gang, who cheated the elderly by offering them lifts, arrested

Delhi NCR News: बुजुर्गों को लिफ्ट देकर ठगने वाले लिफाफा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरिनगर थाना पुलिस ने बुजुर्गों को ठगने वाले लिफाफा गैंग के तीन सदस्यों दीपक, सागर और रोशन को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्गों को कार में लिफ्ट देकर झांसे में लेते और बहाने से उनके गहने व नकदी को नकली गहनों से बदल देते थे।
विज्ञापन

डीसीपी दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 18 जुलाई को एक बुजुर्ग महिला ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। तीनों ने महिला से सोने के झुमके और चार हजार रुपये लेकर नकली गहनों वाला लिफाफा थमा दिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशु गिरोत्रा की टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पता लगाया कि कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। 11 अक्तूबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड से तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट वाली आई10 कार, 22 कागज के लिफाफे, नकली गहने और असली नंबर प्लेट बरामद की। जांच में सामने आया कि दीपक पर एक, सागर पर कई और रोशन पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों ने स्वीकार किया कि वे जल्दी पैसा कमाने के लिए ठगी करते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed