फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three manufacturing units producing fake ghee busted, six arrested

Delhi NCR News: नकली घी बनाने वाली तीन निर्माण इकाईयों का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
- 105 लोहे के टिनों में रखा 1,625 किलो नकली देसी घी किया बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने त्योहारों की मिठास में जहर घोलने की साजिश को नाकाम करते हुए करावल नगर, शिव विहार और पुरानी मुस्तफाबाद में तीन नकली घी बनाने वाली फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीनों जगहों से कुल 105 लोहे के टिनों में रखा 1,625 किलो नकली देसी घी बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इन फैक्टरियों में दशहरे व दिवाली पर बढ़ती मांग का फायदा उठाकर वनस्पति तेल और घटिया रिफाइंड ऑयल में खतरनाक केमिकल, रंग और फ्लेवर मिलाकर देसी घी तैयार कर रहे थे। आरोपी इसे नामी ब्रांड के डिब्बे में पैक कर बाजार में 3,500 से 4,000 रुपये प्रति टिन बेचने की फिराक में थे जबकि इसकी लागत करीब 1,300-1,400 रुपये आती थी।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि त्योहारों से ठीक पहले बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई बढ़ने की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस टीम ने पहले करावल नगर के शिव विहार में छापा मारकर सफीक (30) को पकड़ा और 520 किलो नकली घी, खतरनाक रसायन और दवाइयां बरामद की गईं। उसके बाद टीम ने शिव विहार फेज-7 से यूसुफ मलिक (50), उसका बेटा महबूब (22) और गाजियाबाद के शाकिर व शाहरुख काे पकड़ा। यहां से 440 किलो नकली घी, गैस सिलेंडर, चूल्हे, पैकिंग मशीन और बड़ी मात्रा में केमिकल मिले। तीसरी कार्रवाई पुरानी मुस्तफाबाद में हुई, जहां से जमालुद्दीन (40) को गिरफ्तार कर 665 किलो नकली घी और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले रसायन जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिलावटी घी के कारोबार में शामिल रहा
पुलिस जांच में सामने आया कि यूसुफ मलिक पहले भी मिलावटी घी के कारोबार में पकड़ा जा चुका है। कुछ साल पहले उसे सराय रोहिल्ला इलाके में इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद उसने बेटे महबूब के साथ दोबारा यह धंधा शुरू कर दिया। गाजियाबाद के शाकिर और शाहरुख तैयार नकली घी को दुकानों व डेयरियों तक सप्लाई करते थे।

यहां सप्लाई किया जाना था नकली घी
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन फैक्ट्रियों से तैयार नकली घी की सप्लाई पटेल नगर, रूपनगर, सिविल लाइन, सरोजिनी नगर, पीतमपुरा समेत कई रिहायशी व कारोबारी इलाकों में की जाती थी। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अगर यह घी बाजार में पहुंच जाता तो हजारों लोगों की सेहत खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed