फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three man kidnapped girl in car and gang rape in faridabad

बाजार से घर लौट रही महिला को तीन कार सवार युवकों ने अगवा कर किया दुष्कर्म

Sun, 21 Jul 2019 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
three man kidnapped girl in car and gang rape in faridabad
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक परिचित और उसके साथियों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार 26 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, वर्तमान में उसका परिवार शहर थाना क्षेत्र में रहता है। शुक्रवार को युवती खरीदारी करने बाजार गई थी। खरीदारी करने के बाद पैदल ही घर लौट रही थी। मोहना रोड स्थित गुप्ता होटल चौके के पास उसके पास एक कार आकर रुकी। 
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाती कार का दरवाजा खोल कर दो युवकों ने उसे जबरन अंदर खींच लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, इससे वह सहम गई। कार युवती के घर के पास ही रहने वाला एक परिचित युवक चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों उसे सेक्टर 58 के निकट जेसीबी कंपनी के पीछे सूनसान जगह ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी एएसआई कमलेश ने बताया कि इस मामले में महिला के परिचित युवक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश डाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed