फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three laborers buried after wall of house collapsed while building a drain in Ghaziabad

Ghaziabad: इंदिरापुरम में नाला बनाते समय मकान की गिरी दीवार, तीन मजदूर मलबे में दबे; अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 Jan 2025 07:33 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 27 Jan 2025 07:33 PM IST
सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम सेक्टर-12 में नाले के निर्माण कार्य के दौरान वहां स्थित मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three laborers buried after wall of house collapsed while building a drain in Ghaziabad
मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरापुरम सेक्टर-12 स्थित फ्रेंच सोसाइटी में नगर निगम की तरफ से कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य के दौरान वहां स्थित मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। यहां तीनों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन




सेक्टर-12 निवासी सुधीर महरोत्रा ने बताया कि उन्होंने पास नक्शे के आधार पर अपना मकान बनवाया था। कुछ दिन पहले नगर निगम की तरफ से नाला बनवाने का काम शुरू किया गया था। सोमवार की शाम करीब छह बजे काम करने के दौरान ड्रिल मशीन से इतनी गहराई तक गड्ढा किया गया कि उनकी दीवार के नीचे लगी ईंटे भी टूट गईं। 
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद उनके मकान की करीब 58 फीट लंबी दीवार भरा भराकर गिर गई। वहां काम करने वाले तीन मजदूर दीवार के नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालकर अस्पताल भेजा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर दमकल और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed