फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three killed many injured in van bus collision in Delhi

Delhi: डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ गिरी वैन, सामने से आ रही डीटीसी की बस से भिड़ंत, तीन की मौत, कई घायल

Thu, 06 Jul 2023 03:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 06 Jul 2023 03:54 PM IST
सार

वैन सड़क के डिवाइडर से टकराकर दूसरी जा गिरी जहां सामने से आ रही डीटीसी बस से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत  हो गई। 

विज्ञापन
Three killed many injured in van bus collision in Delhi
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जगतपुरी में लोनी गोलचक्कर फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार दोपहर ईको वैन डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर से आ रही डीटीसी बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ज्योति नगर पुलिस ने बस व वैन को कब्जे में लेकर लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सविता व जितेंद्र सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ईको वैन आनंद विहार बस अड्डे से खजूरी चौक की ओर जा रही थी। गोलचक्कर फ्लाईओवर पहुंचते ही वैन अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में वैन चालक हर्ष विहार निवासी शिव कुमार, सादतपुर निवासी किशोर चौधरी, पत्नी रीना, बेटा सिद्धांत व सास सविता, करावल नगर निवासी साधना गिरी, उसकी मौसी की बेटी नेहा व बेटा नितेष, मुस्तफाबाद निवासी मंजूर अंसारी, मोती सिंह, जितेंद्र व एक अन्य घायल हो गए। जितेंद्र व एक अन्य युवक कार चालक की बराबर वाली सीट पर थे, जबकि सविता पिछली सीट पर दरवाजे के पास बैठी हुई थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


लोगों ने घायलों को वैन से बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बहुत ही भीषण था। वैन से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। लोगों ने वैन से घायलों को बाहर निकाला। वैन बायी तरफ से बस से टकराई थी। इससे सबसे बुरा हाल चालक की बराबर वाली सीट पर बैठे दो लोगों का हुआ। वहीं, बीच वाली सीट पर किनारे बैठी सविता को सबसे ज्यादा चोट लगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने घायलों को वैन से बाहर निकाल कर सड़क पर लिटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed