फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Covid-19 Cases in Delhi Coronavirus Death Toll Rises to Three News in Hindi

फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर: कोविड ने राजधानी में पकड़ी रफ्तार; तीन हुई मरने वालों की संख्या

Sat, 31 May 2025 07:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 May 2025 07:23 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के मामले सरकार के संज्ञान में है। अस्पतालों में पूरी तरह से व्यवस्थाएं हैं। एडवाइजरी भी जारी की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी प्रकार की कोई घबराने की स्थिति नहीं है। 

विज्ञापन
Covid-19 Cases in Delhi Coronavirus Death Toll Rises to Three News in Hindi
कोरोना वायरस से मौत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गंभीर रूप से बीमार इसकी चपेट में आकर दम तोड़ना शुरू कर दिया है। बीते दो दिनों में दिल्ली में दो मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। वहीं इस साल कोरोना से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या तीन हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट हल्का है, लेकिन गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए यह काफी खतरनाक है।

विज्ञापन


पहले बीमार थे दोनों मृतक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले डाटा के अनुसार दिल्ली में शनिवार को 71 वर्षीय पुरुष की मौत कोरोना से हुई। मरीज पहले से निमोनिया से पीड़ित था। मरीज की मौत के पीछे सेप्टिक शॉक के साथ तीव्र किडनी क्षति भी बताया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के नए वैरिएंट से एक 60 साल की महिला ने दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि महिला की मौत से पहले उसे उल्टी के साथ ही पेट में काफी दर्द की शिकायत हुई थी। बढ़ती समस्या को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां जांच के दौरान उसकी कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि महिला को पहले से आंतों की भी समस्या थी।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के 375 एक्टिव केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 375 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 81 नए मामले सामने आए। दिल्ली में एक जनवरी 2025 से अभी तक 266 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बीते 24 घंटों में अस्पताल से 52 मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में एक जनवरी 2025 से अभी तक तीन मरीज कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। बीते 24 घंटों में एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डरने की जरूरत नहीं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। लेकिन गंभीर रोगी और कमजोर इम्यूनिटी के रोगी पर असर कर रहा है। दिल्ली में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वह डराने वाला है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है।

चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है: सीएम रेखा गुप्ता
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना के मामले सरकार के संज्ञान में है। अस्पतालों में पूरी तरह से व्यवस्थाएं हैं। एडवाइजरी भी जारी की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी प्रकार की कोई घबराने की स्थिति नहीं है। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

गाजियाबाद में 20 हुए सक्रिय मामले
गाजियाबाद जिले में शनिवार को कोरोना के दो और नए केस मिले हैं। इनको मिलाकर सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है। संक्रमित मरीजों में से 17 का इलाज घर पर चल रहा है और तीन मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि राजेंद्रनगर निवासी 46 वर्षीय महिला को सर्दी-बुखार होने पर जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके घर के सभी चार सदस्य स्वस्थ हैं। वहीं कौशांबी स्थित 65 वर्षीय पुरुष को भी सर्दी-जुकाम की शिकायत थी जिसके बाद कोरोना जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मरीज का इलाज घर पर ही चल रहा है और परिवार के बाकी सात सदस्य भी स्वस्थ हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वह सावधानी रखें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का प्रयोग करें।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 84 नए मामले सामने आए
पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 84 नए मामले सामने आए, जिससे साल की शुरुआत से अब तक दर्ज मामलों की संख्या 681 हो गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण हैं और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। विभाग ने बताया कि नए मामलों में से मुंबई में 32, ठाणे जिले में दो, ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 14, नवी मुंबई में एक, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में एक, रायगढ़ जिले में दो, पनवेल में एक, नासिक शहर में एक, पुणे जिले में एक, पुणे नगर निगम में 19, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में तीन, सतारा में दो, कोल्हापुर जिले में एक, कोल्हापुर नगर निगम में एक और सांगली नगर निगम क्षेत्र में तीन मामले सामने आए। राज्य में 467 सक्रिय मामले हैं, जबकि मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक मामलों की संख्या 411 है।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक और केस आया सामने, कुल संख्या बढ़कर 3 हुई
अरुणाचल प्रदेश में 51 वर्षीय एक व्यक्ति को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या तीन हो गई है, एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने 28 मई को यहां रामकृष्ण मिशन अस्पताल (आरकेएमएच) में जांच कराई थी और वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अरुणाचल प्रदेश में इससे पहले 27 मई को नए कोविड-19 वैरिएंट के दो मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed