{"_id":"5cc3c20cbdec220763578d2a","slug":"three-killed-and-two-injured-in-road-accident-at-eastern-peripheral-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल
Sat, 27 Apr 2019 12:24 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
accident
ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दनकौर थाना क्षेत्र में जयपुर अजमेर से वापस शिकारपुर बुलंदशहर अपने घर लौटते वक्त एक कार अज्ञात ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
घटना स्थल से ट्रक चालक फरार हो गया है। घटना के वक्त कार में मालिक स्वर्णकार पंकज वर्मा, दो नौकर इकबाल और खलील, नौकर इकबाल का बेटा काजू और चालक अंकित सवार थे।
विज्ञापन
इस हादसे में स्वर्णकार पंकज और दोनों नौकर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि नौकर का बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।