{"_id":"5f80f56b9d2a1a35b3483666","slug":"three-former-directors-of-a-private-company-arrested-on-charges-of-embezzling-10-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ गबन के आरोप में निजी कंपनी के तीन पूर्व निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ गबन के आरोप में निजी कंपनी के तीन पूर्व निदेशक गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2020 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को करीब 10 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में एक निजी कंपनी के तीन पूर्व निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ मनीवाइज फाइनेंसियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने वर्ष 2019 में शिकायत दर्ज कराई थी। तभी से ईओडब्ल्यू तीनों आरोपियाें प्रमोद गोयल, कृष्ण कुमार बंसल और अनिल गुप्ता की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
तीनों ने इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के लिए 10 करोड़ रुपये का लोन लिया था। यह कर्ज दो वर्ष के लिए लिया गया था। पर तीनों रकम का गबन कर फरार हो गए थे ।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि 2019 में मनीवाइज फाइनेंसियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि तीनों आरोपियों ने लोन लिया गया रकम नहीं चुकाया। साथ ही साथ की कंपनी को गिरवी रख उसकी इकाइयों को भी बेच दिया। जांच में कर्ज ली गई राशि का दुरुपयोग की बात सामने आई। साथ ही यह भी पता चला कि कंपनी निदेशकों ने कई अन्य निवेशकों के साथ भी इसी प्रकार से धोखाधड़ी की। नेताजी सुभाष प्लेस थाने में भी इनके खिलाफ तीन धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज थी। ईओडब्ल्यू ने आरोपियों को लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।