फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three FIRs registered in Nanglai Rebellion in Delhi

Delhi: नांगलाई बलवे में तीन एफआईआर दर्ज, 20 से ज्यादा टीमें गठित, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Sun, 30 Jul 2023 10:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

नांगलोई में शनिवार को ताजिया के दौरान हुए बलवे के मामले में पुलिस ने देर रात नांगलोई थाने में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। तीनों में दंगा, सरकारी काम में बाधा, हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अलावा एक एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है।

विज्ञापन
Three FIRs registered in Nanglai Rebellion in Delhi
नांगलोई में ताजिया जुलूस के दौरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई में शनिवार को ताजिया के दौरान हुए बलवे के मामले में पुलिस ने देर रात नांगलोई थाने में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। तीनों में दंगा, सरकारी काम में बाधा, हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अलावा एक एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है। फिलहाल, मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा मोबाइल से बनाए दर्जनों वीडियो को कब्जे में लिया है। आरोपियों को दबोचने के लिए 20 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि पथराव के दौरान पुलिस के दर्जनभर जवानों के अलावा सात पुलिस मित्र भी जख्मी हो गए थे। मामले में पहली एफआईआर नांगलोई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभु दयाल के बयान पर दर्ज हुई। इसमें बलवा करने के अलावा एक उप निरीक्षक पर चाकू से हमला करने का भी आरोप है। दूसरा मामला थाने के ही निरीक्षक नानगराम मीना के बयान पर दर्ज हुआ। तीसरा मामला थाने के हवलदार मुकेश के बयान पर हुआ। तीनों एफआईआर में लगभग एक की तरह के आरोपों की बात की गई है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रभुदयाल ने बताया कि ताजिये में रोहिणी के प्रेमनगर, अमन विहार और रोहिणी के भी लोग शामिल थे। कई लोगों के हाथ में तलवार, चाकू, डंडे और रॉड मौजूद थी। पुलिस ने मना किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। एक लड़के ने अपने हाथ में लिए चाकू से उप निरीक्षक प्रवीण पर हमला करने की कोशिश की, बचाव करने के दौरान प्रवीण जख्मी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में थाना प्रभुदयाल और अन्य पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। भीड़ ने वाहनों पर पथराव किया। इससे पुलिस की गाड़ियों के अलावा कई डीटीसी बसें, कारें अन्य वाहनों को क्षति पहुंची। दूसरी और तीसरी एफआईआर में निरीक्षक नानगराम मीना और हवलदार मुकेश के आरोप लगभग एक तरह के हैं। निरीक्षक नानगराम मीना की तैनाती नांगलोई चौक से सुल्तानपुरी टी प्वाइंट के बीच थी। वहीं, मुकेश की तैनाती किराड़ी मोड़ पर थी। भीड़ ने पथराव किया तो निरीक्षक नानगराम मीना व हवलदार मुकेश के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उप निरीक्षक को छोड़कर सभी पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed