जबरदस्त हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित भगत फार्म हाउस के सामने बुधवार रात विपरीत दिशा से आए तेजरफ्तार वाहन ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक भीम नगर, गाजियाबाद निवासी रोशन लाल पत्नी विमलेश के साथ अपनी मां शांति देवी का इलाज कराने के लिए मारुति वैन से खुर्जा जा रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए
इस दौरान दादरी नगर को पार करने के बाद जैसे ही वैन भगत फार्म हाउस के सामने पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार वाहन ने वैन में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन चला रहे चालक रोशन, शांति देवी, रोशनलाल और विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने दादरी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सभी को वैन से निकालकर दादरी के एक निजी अस्पताल भेजा। इस दौरान शांतिदेवी, रोशनलाल और वैन चालक रोशन ने दम तोड़ दिया। वहीं विमलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।