फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three days newborn baby kidnapped murdered in faridabad

तीन दिन की नवजात की अपहरण के बाद हत्या, तालाब किनारे मिला शव

Wed, 27 Mar 2019 07:13 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Mar 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Three days newborn baby kidnapped murdered in faridabad
मायूस परिजन।
राजीव कॉलोनी से तीन दिन की नवजात बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। नवजात को 22 मार्च आधी रात के बाद घर से सोते हुए कोई उठा ले गया था। अपहरण के तीन दिन बाद मंगलवार शाम को बच्ची का शव घर के पास ही जमा गंदे पानी के तालाब के किनारे मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण, हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 
राजीव कॉलोनी निवासी महेश उर्फ भोला ने बताया कि 20 मार्च को उनकी पत्नी अरुणा ने बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक होने के कारण एक दिन बाद 22 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन


रात को नवजात बच्ची को लेकर उनकी पत्नी सो गई। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे अरुणा की आंख खुली तो बच्ची को न पाकर उसने शोर मचा दिया। इस पर परिवार के लोगों के साथ आस पड़ोस के लोग भी उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की तलाश शुरू हुई, मगर कुछ पता नहीं चला। तड़के लोग सेक्टर-58 थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और परिजनों को शिकायत देने को कहा। मगर उस समय परिजनों ने किसी जानवर द्वारा बच्ची को उठा ले जाने की बात कहकर शिकायत नहीं दी।

इस दौरान परिजन अपने स्तर पर बच्ची की तलाश करते रहे। भोला के अनुसार मंगलवार शाम को एक महिला ने उन्हें बताया कि थोड़ी दूर पर जमा गंदे पानी के तालाब के किनारे एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। इस पर भोला व परिवार के लोग वहां पहुंचे तो वह उनकी ही बच्ची का शव था।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार बच्ची के नाक और आंख के पास चोट के निशान हैं और खून निकल रहा था। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed