फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three cows died after drinking poisonous chemical water, 40 fell ill

Delhi NCR News: जहरीला केमिकलयुक्त पानी पीने तीन गाय मरी, 40 बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
निवासिओं में रोष, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। गोयला गांव के निकट कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और निर्माणधीन रेलवे लाइन के पास केमिकल युक्त पानी पीने से तीन गाय मर गई। वहीं, 40 से अधिक गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से स्थानीय पशुपालकों में भारी रोष व्याप्त है। जहरीले और केमिकलयुक्त पानी की बदबू से स्थानीय लोग और राहगीर भी बेहद प्रभावित है इससे आंखों में जलन और गले में सांस लेने में भी दिक्कत लोगों को होने लगी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निवासियों ने बताया कि 9 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे गांव कलियाका निवासी वहिद, जुम्मा और गोयला निवासी शाहरुख अपनी गायों को चराने केएमपी रोड और रेलवे के बीच ले गए थे। वहिद के पास 50, जुम्मा के पास 80 और शाहरुख के पास 60 गाय थी। आरोप है कि एक अज्ञात वाहन चालक ने रेलवे और केएमपी रोड के बीच के क्षेत्र में जहरीला केमिकल युक्त पानी डाल दिया। गायों ने इस दूषित पानी को पी लिया, जिसके परिणामस्वरूप 43 गायों पर असर हुआ। इनमें से 3 गाय मर गई और बाकी 40 गायों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

पीड़ित पशुपालक वहिद ने मोहम्मदपुर अहीर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गांव कलियाका और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में गोपालक रहते हैं, जिनके पास हजारों गायें हैं। ग्रामीणों ताहिर, इदरीस, जुहरदीन, अलीशेर, उम्मर नंबरदार, सद्दीक अब्बास, अख्तर, लीलू, जहीर आदि ने बताया कि जहरीला पदार्थ से लोगों की आंखों में जलन हो रही थी। गायें बेहोश होने लगीं और कई पक्षी भी मृत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का मानना है कि यह केमिकल किसी फैक्टरी या कबाड़ से अवैध रूप से रात के समय फेंका गया है, जो नियमित रूप से होता रहता है। इस घटना से आसपास का वातावरण प्रभावित हुआ है और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जांच अधिकारी रफीक अहमद ने मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केमिकल फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed