फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three caught supplying drugs in rave party

रेव पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाले तीन पकड़े

Thu, 09 Apr 2015 07:51 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 09 Apr 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
Three caught supplying drugs in rave party

दिल्ली-एनसीआर में चोरी छिपे होने वाली रेव पार्टियों में हेरोइन और मेंड्रिक्स सप्लाई करने वाली महिला और दो युवकों को करीब डेढ़ करोड़ की ड्रग्स के साथ पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन


बुधवार रात तीनों को साहिबाबाद के आराधना तिराहे से पकड़ा गया। उनके पास से करीब आधा किलो हेरोइन और आधा किलो मेंड्रिक्स बरामद हुई है। पुलिस ड्रग सप्लाई करने वाले युवक दीपक और इनके नाइजीरियन साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एएसपी विपिन टाडा ने बताया कि एसआई रामसंजीवन, राधेश्याम और अवधेश कुमार की टीमें जीटी रोड पर चेकिंग कर रही थीं। आराधना तिराहे पर मोहन नगर की ओर से आती एक कार को रोका तो उसमें से दो युवक और एक महिला भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें घेरकर दबोचा तो उनके पास से दो थैलियों में सफेद पाउडर निकला। उन्हाेंने बताया कि यह हेरोइन और मेंड्रिक्स है। तीनों उसे एक नाइजीरियन को देने कनॉट प्लेस जा रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसपी विपिन टाडा ने बताया कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी ज्ञानेंद्र एमिटी यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर है, जबकि यूसुफ निवासी अमरोहा लंबे समय से नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा है। ज्ञानेंद्र मेरठ के मवाना का रहने वाला है और वह पकड़ी गई महिला बबीता उर्फ सपना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

खुद को बचाने के लिए बनाई कहानी
ममता ने ज्ञानेंद्र को अपने एक जानकार दीपक निवासी अमरोहा से मिलवाया था। दीपक ने ही ज्ञानेंद्र से ड्रग सप्लाई की बात कही। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये देने को भी कहा। साथ में यूसुफ को भेजा। उधर, यूसुफ का कहना है कि उसे दीपक से रुपये लेने थे। दीपक ने कहा कि ड्रग दिल्ली पहुंचा दो फिर रुपये लौटा दूंगा। पुलिस का कहना है यूसुफ प्रोफेशनल ड्रग सप्लायर है। खुद को बचाने के लिए वह कहानी गढ़ रहा है।

पुलिस को शक, रेव पार्टीज में होती थी सप्लाई
एएसपी ने बताया कि वह हेरोइन और मेंड्रिक्स की गोलियां बनाकर सप्लाई करते थे। पुलिस को शक है कि चोरी छिपे होने वाली रेव पार्टियों में भी सप्लाई की जाती थी। पकड़े गए ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ से ढाई करोड़ के बीच बताई जा रही है।


हाई प्रोफाइल ड्रग है मेंड्रिक्स
एएसपी ने बताया कि मेंड्रिक्स का ज्यादातर प्रयोग अमेरिका और यूरोप के देशों में होता है। बेहद महंगा होने के कारण इसे हाई प्रोफाइल ड्रग माना जाता है। पुलिस का दावा है कि नाइजीरियन नागरिक को पकड़ने के बाद बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा हो सकता है। साथ ही पुलिस दीपक की तलाश भी कर रही है, जो ड्रग लाकर ज्ञानेंद्र और यूसुफ को देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed