फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three boys drowned and died while bathing in yamuna river

यमुना में नहाने आए तीन लड़कों की डूबने से मौत

Mon, 18 Mar 2019 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
three boys drowned and died while bathing in yamuna river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में रविवार दोपहर यमुना में नहाने आए चार लड़के गहरे पानी में डूबने लगे। शोर-शराबा होने पर वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लड़के डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद डूबे हुए लड़कों को यमुना से निकालकर कश्मीरी गेट स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त आयुष कुमार (16), विकास (18) और रामकिशन (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आयुष कुमार, विकास और रामकिशन और बाकी तीनों लड़के नया बाजार लाहौरी गेट इलाके में रहते हैं। आयुष पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से आयुष, विकास, रामकिशन, दुर्गा शंकर व बाकी दो लड़कों ने मौज-मस्ती का प्लान बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी छह दोस्त वजीराबाद के पास सूर घाट पर नहाने चले गए। आयुष, विकास, रामकिशन व दुर्गा पानी में नहाने लगे, जबकि बाकी दोनों लड़के उनके कपड़ों की रखवाली करने लगे। इस बीच चारों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। बाहर बैठे लड़कों ने दोस्तों को डूबते हुए देखकर शोर मचा दिया। 

वहीं पास में मौजूद गोताखोरों ने दुर्गा शंकर (19) को सकुशल निकाल लिया, जबकि बाकी तीनों डूब गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा बोट क्लब के इंचार्ज हरीश कुमार मौके पर पहुंचे। आधा दर्जन गोताखोरों की टीम ने डूबे हुए लड़कों को पानी से बाहर निकाल लिया। 


इधर सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। तीनों लड़कों की मौत से उनके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। तिमारपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed