फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three boys abducted sleeping minor girl and gangraped in neighbor vacant house in up

आंगन में सो रही थी किशोरी, आधी रात उठा ले गए तीन युवक और की हैवानियत

Sat, 21 Apr 2018 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर(गाजियाबाद) Updated Sat, 21 Apr 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
three boys abducted sleeping minor girl and gangraped in neighbor vacant house in up

उत्तर प्रदेश के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ घर के आंगन में सो रही नाबालिग लड़की (17) को तीन युवक उठाकर गए और पड़ोस के खाली पड़े मकान में तमंचे के बल पर गैंगरेप किया।

विज्ञापन


पीड़ित लड़की के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव के एक परिवार की बेटी बृहस्पतिवार रात अपनी भाभी के साथ घर के आंगन में सो रही थी। घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। रात करीब 12 बजे गांव के ही तीन युवक घर में घुस आए और सो रही किशोरी को उठाकर खाली पड़े मकान में ले गए।

विज्ञापन

पीड़िता ने देर रात घर पहुंचकर आपबीती सुनाई

three boys abducted sleeping minor girl and gangraped in neighbor vacant house in up
सांकेतिक चित्र

तीनों युवकों ने तमंचे के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़ित नाबालिग को घर के बाहर छोड़कर भाग गए।

पीड़िता ने देर रात घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। शुक्रवार सुबह पीड़िता के भाई ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है।

भोजपुर थाना प्रभारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि आमिर पुत्र दिलशाद, आदिल पुत्र जब्बार और जिआउल पुत्र शहनबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed