दिल्ली में तीन युवतियों और एक किशोरी से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में महिलाएं और युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार को चार पीड़िताओं ने अलग-अलग थानों में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। किसी मामले में आरोपी ने शादी का झांसा दिया, तो कहीं नौकरी लगवाने का झांसा देकर शोषण किया गया।
शादी का झांसा दिया
25 वर्षीय एक युवती परिजनों के साथ पश्चिम विहार में रहती है। शिकायत में युवती ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। दोस्ती प्यार में बदल गयी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। जब वह उसकी बातों में आ गई तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने इंकार कर दिया।
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई
22 वर्षीय एक युवती ने युवक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले एक परिचित के मार्फत उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवती ने उस युवक को कहीं नौकरी लगवाने के लिए कहा था। कुछ दिन पहले युवक ने फोन कर उसे मधु विहार बुलाया, जहां आरोपी एक कमरे में ले गया। वहां युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। पीने पर बेहोश होनेे के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिम्मत कर बिंदापुर थाना पुलिस से शिकायत की।
पीजी के बहाने कमरे में ले गया
उत्तम नगर में किराये पर रहने वाली 21 वर्षीय युवती पीजी की तलाश कर रही थी। उसे परिचित के जरिये एक युवक का फोन नंबर मिला। फोन पर बात करने के बाद सोमवार को युवक ने उसे उत्तम नगर में मेट्रो पिलर नंबर 731 के पास बुलाया, जहां से वह युवती को लेकर एक कमरे पर गया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने अपने कपड़े अस्त व्यस्त देखे।
गर्भवती होने पर दुष्कर्म का खुलासा
घटना नांगलोई की है। 16 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला उस समय सामने आया, जब पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती एक युवक से है। एक दिन युवक ने बहलाकर उससे दुष्कर्म किया था।