फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested from Wazirabad for running an illegal arms factory in Moradabad

Delhi NCR News: मुरादाबाद में चला रहे थे अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, वजीराबाद से 3 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर मुरादाबाद के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

-उत्तरी जिला की वजीराबाद थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, तीन तमंचे, 12 कारतूस, 60 तमंचों के सामान और भारी मात्रा में औजार किए बरामद, छानबीन जारी
-पुलिस की टीम ने पहले एक आरोपी को दिल्ली से दबोचा, उसकी निशानदेही पर मुरादाबाद में मारा छापा, मुख्य आरोपी सोनू फरार, पुलिस की कई टीम कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तरी जिला की वजीराबाद थाना पुलिस ने यूपी के मुरादाबाद में चल रही अवैध हथियारों की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को वजीराबाद से दबोचा है। पहचान मुरादाबाद निवासी मो. अय्यूब (49), इदरीश (60) और शादाब (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, 12 कारतूस, 60 तमंचों के पुर्जे और भारी मात्रा में हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार व अन्य सामान बरामद किया है। मुख्य आरोपी सोनू भागा हुा है। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 21 अप्रैल को उनकी टीम वजीराबाद इलाके में गश्त कर रही थी। इस बीच उनकी टीम को एक हथियार तस्कर की सूचना मिली। टीम ने यमुना खादर पुश्ता रोड, हनुमान चौक से आरोपी को दबोचा। उसके पास से दो तमंचे और 10 कारतूस बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचे मुरादाबाद के सोनू से खरीदे हैं। टीम ने उससे आरोपी का मोबाइल नंबर लेकर उसकी लोकेशन का पता किया। आरोपी की लोकेशन लगातार बदल रही थी। इस बीच टीम आरोपी को लेकर मुरादाबाद में सोनू की फैक्टरी पहुंची। वहां पर टीम को इदरीश और शादाब मिले। दोनों हथियार बना रहे थे। सोनू अपनी फैक्टरी से गायब था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि करीब एक साल से यहां पर हथियार बनाए जा रहे हैं। सोनू हथियार बनाने का सामान इकट्ठा करता है जबकि इदरीश और शादाब हथियार बनाते हैं। सोनू उनको यूपी और दूसरे राज्यों के बदमाशों को बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed