फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for stealing vehicles to fund drug addiction.

Delhi NCR News: नशे की लत पूरा करने के लिए करते थे वाहन चोरी, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने ड्रग्स और नशे की लत को पूरा करने के लिए दिल्ली और हरियाणा में बाइक चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पहचान नूंह हरियाणा निवासी नितिन (24), मंजराज भील (30) और रोहित उर्फ मिच्चू (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे पर चोरी की तीन बाइक बरामद की है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को बामनौली स्थित एक वेयरहाउस के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई थी। थाना प्रभारी बिजेंद्र चिल्लर की निगरानी में जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर संदिग्धों के संभावित ठिकाने तक करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में चोरी की बाइक को बामनौली से नूंह के तावड़ू इलाके के गांव पड़ा ले जाने के सुराग मिले। स्थानीय स्तर पर पूछताछ के बाद पुलिस को नितिन पर संदेह हुआ। इसी बीच पुलिस को नितिन के चोरी की बाइक बेचने के लिए आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने हरियाणा के गांव पड़ा में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नितिन ने बताया कि उसने अपने साथी मंजराज के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी और चोरी की बाइक को उसके भाई रोहित के पास छिपाकर रखी है। पुलिस ने नितिन की निशानदेही पर रोहित के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने मंजराज भील और रोहित उर्फ मिच्चू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article