फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested for selling newborn babies in Delhi-NCR

ममता की खरीद-फरोख्त: दिल्ली-NCR में नवजात बच्चे बेचने के तीन गिरफ्तार, पांच से 10 लाख में होता था सौदा

Sun, 13 Apr 2025 10:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Apr 2025 10:35 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात, राजस्थान के अलावा दिल्ली व आस-पास के राज्यों में नवजात बच्चों की तलाश करते थे। इनका संपर्क कई अस्पतालों के अलावा झोलाछाप डॉक्टरों और गांव की दाइयों से था।

विज्ञापन
Three arrested for selling newborn babies in Delhi-NCR
नवजात शिशु (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने नवजात की खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दिल्ली निवासी यास्मीन (30), अंजली (36) और जितेंद्र (47) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 

निसंतान परिवारों को मुंह मांगे दामों में बेचते थे
गिरोह गुजरात और राजस्थान से नवजात लाकर दिल्ली-एनसीआर के अमीर और निसंतान परिवारों को मुंह मांगे दामों में बेचते थे। इनके पास से एक नवजात बरामद किया गया है। पुलिस को गिरोह की मुखिया सरोज समेत अन्य आरोपियों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिला गिरोह का सुराग
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नवजात बच्चों की तस्करी कर रहे हैं। इस आधार पर टीम ने जानकारी जुटाना शुरू किया। 8 अप्रैल को पुलिस ने उत्तम नगर इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन से चार दिन का एक नवजात बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ उत्तम नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

डॉक्टरो-दाइयों से था संपर्क
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात, राजस्थान के अलावा दिल्ली व आस-पास के राज्यों में नवजात बच्चों की तलाश करते थे। इनका संपर्क कई अस्पतालों के अलावा झोलाछाप डॉक्टरों और गांव की दाइयों से था। यह लोग गरीब और मजबूर परिवारों को बहला फुसलाकर कुछ कीमत अदाकर उनसे बच्चे ले लिया करते थे। गिरोह के बाकी लोग दिल्ली-एनसीआर में बच्चे खरीदने वालों की तलाश करते थे और बाद में मुंहमांगा दाम मिलने पर बच्चे बेच देते थे। अमूमन एक बच्चे के लिए पांच से दस लाख रुपये की रकम वसूली जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed